‘अग्निपथ’-विरोधी आंदोलन भारत में बेरोजगारी के संकट को दर्शाता है: तेलंगाना के मंत्री केटीआर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2022

हैदराबाद। रक्षाकर्मियों की भर्ती संबंधी केंद्र की नयी ‘अग्निपथ’ योजना के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शनों के हिंसक हो जाने के बीच, तेलंगाना के सूचना प्रौद्योगिकी एवं उद्योग मंत्री के. टी. रामाराव ने शुक्रवार को कहा कि यह आंदोलन देश में बेरोजगारी की समस्या को दर्शाता है। केटीआर के नाम से जाने जाने वाले रामाराव ने ट्वीट किया, ‘‘ इस ‘अग्निवीर’ योजना के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन देश में बेरोजगारी के संकट की भयावहता को दर्शाते हैं और ये (लोगों की) आंखें खोलते हैं।’’

इसे भी पढ़ें: शिवाजी को छत्रपति शिवाजी महाराज बनाने वाली राजमाता, जानें मां जीजाबाई के जीवन के प्रेरक प्रसंग

उन्होंने कहा, ‘‘पहले देश के किसान के साथ खिलवाड़ और अब अब देश के जवान के साथ खिलवाड़।’’ केटीआर ने कहा, ‘‘ ‘एक रैंक-एक पेंशन’ से प्रस्तावित ‘कोई रैंक नहीं-कोई पेंशन नहीं’ तक।’’ उल्लेखनीय है कि सरकार ने दशकों पुरानी रक्षा भर्ती प्रक्रिया में आमूल-चूल परिवर्तन करते हुए तीनों सेनाओं में सैनिकों की भर्ती संबंधी ‘अग्निपथ’ योजना की मंगलवार को घोषणा की थी, जिसके तहत सैनिकों की भर्ती चार साल की अवधि के लिए संविदा आधार पर की जाएगी।

प्रमुख खबरें

SAD-BJP गठबंधन पर पंजाब Congress का हमला, अस्तित्व बचाने के लिए बताया मौकापरस्त समझौता

बिहार में Tiger Analytics स्थापित करेगी AI डिलीवरी सेंटर, Samrat Choudhary ने दी जानकारी

Haridwar Ardh Kumbh 2027: जूना अखाड़े के संतों का नगर प्रवेश, धार्मिक गतिविधियों की शुरुआत

पंजाब चुनाव के लिए Congress की बैठक, Sachin Pilot ने साफ छवि और युवाओं पर दिया जोर