सूडान में प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद उथल-पुथल के बीच तख्तापलट विरोधी प्रदर्शन जारी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 05, 2022

काहिरा। सूडान में इस सप्ताह की शुरुआत में प्रधानमंत्री के इस्तीफे के बाद देश में मची उथल-पुथल के बीच राजधानी खार्तूम और अन्य शहरों में लोग तख्तापलट के विरोध में सड़कों पर उतर आए। सुरक्षा बलों ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन के आसपास के क्षेत्र सहित राजधानी में कई स्थानों पर प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। राष्ट्रपति भवन के आसपास 25 अक्टूबर को तख्तापलट के बाद से विरोध प्रदर्शनों के दौरान कई बार झड़प हुई हैं। वीडियो में प्रदर्शनकारियों को सुरक्षा बलों पर पथराव करते और आंसू गैस के गोले दागते भी देखा गया।

इसे भी पढ़ें: कोरोना के नये मामलों का विश्व रिकॉर्ड बना रहा है अमेरिका, भारत में भी संक्रमण और मौतों की संख्या बढ़ी

अंतरराष्ट्रीय दबाव में सेना ने एक तकनीकी कैबिनेट का नेतृत्व करने के लिए नवंबर में हमदोक को बहाल किया, लेकिन इस समझौते ने अल-बशीर के खिलाफ विद्रोह के पीछे लोकतंत्र समर्थक आंदोलन को दरकिनार कर दिया। तब से हमदोक तख्तापलट और सेना के साथ हुए समझौते के खिलाफ लगातार विरोध के बीच मंत्रिमंडल का गठन करने में असमर्थ रहे। तख्तापलट की निंदा करते हुए खार्तूम और ओमडुरमान में मंगलवार को हजारों लोगों ने मार्च में हिस्सा लिया। ऑनलाइन पोस्ट की गई तस्वीरों में युवा प्रदर्शनकारी गाते, ढोल बजाते और सूडानी झंडा लहराते दिखे। पूर्वी शहर पोर्ट सूडान और दारफुर क्षेत्र सहित अन्य शहरों में भी इसी तरह के प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, प्रदर्शन के मद्देनजर अधिकारियों ने खार्तूम और ओमडुरमान में प्रमुख सड़कों और मार्गों को बंद कर दिया।

प्रमुख खबरें

Pinarayi Vijayan Resignation | केरल में एक युग का अंत! पिनरायी विजयन ने दिया मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, UDF की प्रचंड जीत से राज्य में सत्ता परिवर्तन

गंगोत्री से गंगासागर तक खिला कमल, बंगाल की जीत पर पीएम मोदी का बदले के बजाय बदलाव का संदेश | PM Narendra Modi Full Speech

UAE Missile Alert: सोमवार को दो बार बजे आपातकालीन सायरन, तनाव के बीच अधिकारी मौन

माकपा ने चुनावी नतीजों को बताया बड़ा झटका, भाजपा की बढ़त को धर्मनिरपेक्षता के लिए चुनौती करार दिया