लंदन में Anti Immigration Rally हुई हिंसक, प्रदर्शनकारियों से झड़प में 26 पुलिसकर्मी लहूलुहान

By एकता | Sep 14, 2025

शनिवार 13 सितंबर को लंदन में दक्षिणपंथी कार्यकर्ता टॉमी रॉबिन्सन द्वारा आयोजित 'यूनाइट द किंगडम' मार्च में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.1 से 1.5 लाख लोगों ने हिस्सा लिया, जो ब्रिटेन के अब तक के सबसे बड़े दक्षिणपंथी प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: Op Sindoor में नष्ट हुई थी इमारतें, पाकिस्तान ने पुनर्निर्माण के लिए लश्कर को भूकंप राहत वाले पैसे दे दिए

पुलिस के मुताबिक रैली में लगभग 1,10,000 लोग मौजूद थे। लेकिन ड्रोन और हवाई तस्वीरों से यह भी साफ दिखा कि मध्य लंदन की कई किलोमीटर लंबी सड़कें प्रदर्शनकारियों से भर गई थीं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि भीड़ इससे भी ज्यादा हो सकती थी।

इसी बीच, टॉमी रॉबिन्सन ने दावा किया कि इस रैली में 'लाखों लोग' पहुंचे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर इसे अपने समर्थकों की अब तक की सबसे बड़ी भीड़ बताया और मुख्यधारा के मीडिया पर सच्चाई छिपाने का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में कम से कम 19 सैनिकों की जान गयी, 45 आतंकवादी मारे गए

यह रैली एक और प्रदर्शन 'स्टैंड अप टू रेसिज्म' (नस्लवाद के खिलाफ) के साथ समानांतर चली, जिसमें करीब 5,000 लोग शामिल हुए। दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत न हो, इसके लिए पुलिस को दिनभर कई बार बांध क्षेत्र (बफर जोन) बनाना पड़ा और भीड़ को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने पड़े।

प्रमुख खबरें

United Liberation Council का खौफनाक लेटर, J&K Police और अधिकारियों को दी कत्लेआम की धमकी

VB-G RAM G को Congress ने बताया Job Scam, Modi Govt पर लगाए गंभीर आरोप

Sawan 2026: रुद्राभिषेक की हर सामग्री में छिपा है जीवन का महा मंत्र

Channi गुट से मिली चुनौती के बाद Warring का बड़ा दांव, Punjab Congress में जमीनी स्तर पर पकड़ मजबूत