चुनाव में सरकार विरोधी लहर बीजद की हार सुनिश्चित करेगी: भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

भुवनेश्वर। भाजपा ने मंगलवार को कहा कि नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजद (बीजू जनता दल) सरकार के खिलाफ 'व्यापक सरकार विरोधी लहर' राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव में उसकी हार तय करेगी। 11 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। भाजपा ने कहा कि राज्य में उसकी बढ़ती लोकप्रियता के कारण सत्ताधारी पार्टी राज्य में चार चरणों में चुनाव का विरोध कर रही है।

ओडिशा के भाजपा प्रभारी अरुण सिंह ने यहां पत्रकारों से कहा कि नवीन पटनायक नीत सरकार की सत्ता से बाहर होने की गिनती शुरू हो गई है। बीजद की लोकप्रियता घटी है और राज्य में विशाल सरकार विरोधी लहर चल रही है। यही बीजद की हार सुनिश्चत करेगी। सिंह का यह बयान नवीन पटनायक के विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पार्टी के 'बेहतरीन' प्रदर्शन को लेकर विश्वास जताने के एक दिन बाद आया है।

इसे भी पढ़ें: ओडिशा में BJP को फायदा पहुंचाने के लिए 4 चरणों में हो रहा मतदान: BJD

ओडिशा की 147 सदस्यीय विधानसभा में बीजद के 147 विधायक हैं और राज्य में 2014 में हुए लोकसभा चुनाव में पार्टी ने राज्य की 21 में से 20 लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की थी। सिंह ने दावा किया कि ओडिशा में अगली सरकार भाजपा की बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा एक सप्ताह के अंदर अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर देगी।

प्रमुख खबरें

Deendayal Upadhyaya की जयंती पर UP BJP ने अंत्योदय का संकल्प दोहराया

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन