भारत-विरोधी बौद्धिकता आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है: जितेन्द्र सिंह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 25, 2019

जम्मू। केन्द्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए भारत विरोधी बौद्धिकता को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि इस तरह की बौद्धिकता के लिए कोई जगह नहीं है क्योंकि यह विफल विद्वानों और विफल शिक्षाविदों के लिए समय बिताने के लिए एक पसंदीदा काम बन गया है। सिंह ने सोमवार को आरोप लगाया, ‘‘भारत-विरोधी बौद्धिकता आतंकवाद को बढ़ावा दे रही है। भारत विरोधी बौद्धिकता के लिए कोई स्थान नहीं है।’’

 

यहां डिग्री कॉलेज में एक सत्र को संबोधित करते हुए सिंह ने दावा किया कि भारत-विरोधी बौद्धिकता कुछ विफल विद्वानों और विफल शिक्षाविदों के लिए समय बिताने का एक पसंदीदा काम बन गया है। उन्होंने कहा कि यहां तक कि अमेरिका जैसे विकसित लोकतंत्रों में भी इस तरह की बौद्धिक युद्धोन्माद को कोई स्थान नहीं दिया जाता है, जो राष्ट्र को बर्बाद करने की क्षमता रखती है।

 

सिंह ने आरोप लगाया कि इस तरह के तथाकथित बुद्धिजीवी बौद्धिक आतंकवाद को फैलाने के असल दोषी है। मंत्री ने कॉलेज परिसरों में कई नये अकादमिक ब्लाक और एक नये स्मार्ट क्लासरूम परिसर का भी उद्घाटन किया।

 

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल: गिल बाहर, टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले चयनकर्ताओं का चौंकाने वाला फैसला

भारत का 1 ट्रिलियन डॉलर निर्यात लक्ष्य मुश्किल, वैश्विक मंदी बनी बड़ी चुनौती

Odisha में माओवादी शीर्ष नेता गणेश उइके ढेर, गृह मंत्री अमित शाह बोले - नक्सल मुक्त भारत की ओर बड़ा कदम

17 साल बाद लौटे तारिक रहमान, बांग्लादेश की राजनीति में लोकतंत्र की रक्षा का नया दांव