छत्तीसगढ़ के सुकमा में माओवादी विरोधी अभियान, कमांडो और नक्सली मारे गए

By अभिनय आकाश | May 22, 2025

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में गुरुवार को माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सीआरपीएफ के एक कोबरा कमांडो और एक नक्सली की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले के तुमरेल गांव में अभियान जारी है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का नेतृत्व सीआरपीएफ की कोबरा की 210वीं बटालियन कर रही है और इसमें छत्तीसगढ़ पुलिस डीआरजी और एसटीएफ के जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि अपुष्ट जानकारी के अनुसार एक कोबरा कमांडो भी घायल हुआ है। 

इसे भी पढ़ें: मार्च 2026 तक देश नक्सलवाद से होगा मुक्त… छत्तीसगढ़ में 27 खूंखार नक्सिलयों के मारे जाने पर बोले अमित शाह

 प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) के महासचिव बसवराजू उन 26 माओवादियों में शामिल था जिसे इस अभियान के दौरान मार गिराया गया। यह हाल के वर्षों में माओवाद विरोधी सबसे प्रभावशाली सफलताओं में से एक है। लगभग 70 वर्षीय बसव राजू भारत के सबसे वांछित माओवादी नेताओं में से एक थे, जिनके सिर पर 1.5 करोड़ रुपये का इनाम था। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले के जियान्नापेटा गांव के मूल निवासी था। उसने वारंगल में क्षेत्रीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) से बीटेक की डिग्री हासिल की थी। 

प्रमुख खबरें

Vanakkam Poorvottar: एक Water Bomb भारत के बगल में भी रख रहा है China, Brahmaputra पर बन रहा China Motuo Hydropower Project ला सकता है आपदा

Mallikarjun Kharge ने Nepal Floods पीड़ितों के लिए केंद्र से मांगी मदद, PM को लिखेंगे पत्र

Haldwani शुद्धिकरण पर Congress का वार, Kharge के अपमान पर PM Modi से मांगा जवाब

फरक्का समझौता को बिहार-झारखंड के लिए अभिशाप नहीं वरदान बनाइए, समझिए कैसे बनेगा?