72 घंटे में एंटी मुल्ला ब्रिगेड का खात्मा, खामनेई ने शुरू किया इंतकाम

By अभिनय आकाश | Jan 21, 2026

18 दिनों तक जिसने ईरान के कोने-कोने को सुलगाया, आगजनी तोड़फोड़ करते हुए ईरान के 100 शहरों में तांडव मचाया। सुप्रीम लीडर खामनई के खिलाफ सबसे बड़े विद्रोह को भड़काया। ईरान के उसी एंटी मुल्ला ब्रिगेड के पास सिर्फ 72 घंटों का वक्त है। इन 72 घंटों के भीतर अगर प्रदर्शनकारियों ने सरेंडर नहीं किया तो 72 घंटे बाद ईरान के तमाम शहरों और इलाकों में ऐसे हंट ऑपरेशन का आगाज होगा जिसका सिर्फ एक मकसद होगा। ईरान के मुल्ला ब्रिगेड को ढूंढो, पहचानो और उनका खात्मा करो। भले ही इस वक्त ईरान में शांति हो मगर बीते दिनों ईरान में जो कुछ हुआ उसे देख ईरान के सुप्रीम लीडर खैमिनाई का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

इसे भी पढ़ें: मोदी को बुरा फंसा रहे थे ट्रंप, अमेरिका पर टूट पड़ा इजरायल!

यह वो आंकड़े हैं जिन्हें ईरान सरकार खुद मान रही है। लेकिन कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया जा रहा है कि ईरान में मरने वालों की तादाद 12,000 से 15,000 तक हो सकती है। क्योंकि ईरानी सरकार ने 24,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है। ऐसे में आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि खैमई सरकार इन प्रदर्शनकारियों से भी हिसाब चुकता कर सकती है। मतलब यह कि ईरान की एंटी मुल्ला ब्रिगेड के खात्मे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। 

प्रमुख खबरें

Asian Games: वजन के नियम से हारीं Suchika Tariyal, MMA में कांस्य पदक जीता

रूस की जनता के फैसले ने हिला डाली दुनिया! पुतिन के सिर पर आ गयी बड़ी जिम्मेदारी, जानें रशियन्स ने क्या कांड किया?

Imphal Airport से अगवा पश्चिम बंगाल का युवक Bishnupur से सुरक्षित बचाया गया

Prabhasakshi NewsRoom: Iran पर आर-पार के मूड में Trump! छुट्टी रद्द कर लौटे White House, बैठकों का दौर जारी, दुनिया टेंशन में