पाकिस्तान में पोलियो रोधी टीकाकारण टीम पर हमला, दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 28, 2022

पेशावर। पाकिस्तान के अशांत उत्तरी वजीरिस्तान कबायली जिले में मंगलवार को अज्ञात हमलावरों ने पोलियो रोधी टीकाकरण करने गई टीम पर हमला कर दिया, जिसमें दो पुलिसकर्मियों समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। अफगानिस्तान से लगे इस जिले में इस साल पोलियो के नौ मामले सामने आ चुके हैं, जिसके खिलाफ टीकाकरण अभियान के सिलसिले में एक टीम घर-घर जा रही थी। तभी बंदूकधारियों ने टीम पर हमला कर दिया, जिसमें टीम के एक सदस्य और उन्हें सुरक्षा प्रदान कर रहे दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई।

प्रमुख खबरें

Dombivli में घरेलू विवाद पर 32 वर्षीय बेटे ने 70 साल के पिता को उतारा मौत के घाट

मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा जरूरी, Jairam Ramesh ने SIR प्रक्रिया रोकने की मांग की

जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले बड़ी कार्रवाई! CJP संस्थापक अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को फ़्लाइट से हिरासत में लिया गया, ध्रुव राठी और रत्ना सिंह पर भी एक्शन

Ranji Trophy: व्यक्तिगत प्रदर्शन को टीम सफलता में बदलें खिलाड़ी, कोच Vijay Dahiya की सलाह