बेअदबी विरोधी विधेयक से कठोर सजा सुनिश्चित होगी: मान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 20, 2025

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार को कहा कि राज्य विधानसभा में पेश किया गया बेअदबी विरोधी विधेयक धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी करने वालों के लिए कठोर सजा सुनिश्चित करेगा।

मुख्यमंत्री मान ने सदन में पंजाब पवित्र धर्मग्रंथों के विरुद्ध अपराधों की रोकथाम विधेयक 2025 पेश किया था। राज्य विधानसभा ने प्रस्तावित कानून पर धार्मिक निकायों सहित जनता की राय जानने के लिए विधेयक को सदन की एक प्रवर समिति को भेज दिया।

मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यह संवेदनशील और गंभीर मुद्दा सभी पंजाबियों को प्रभावित करता है तथा इसका वर्तमान और भावी पीढ़ियों पर दूरगामी प्रभाव पड़ेगा। मान ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे अपराधों को रोकने के लिए कड़ी सजा जरूरी है।

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।