अदालत में पेश हुए इमरान, आतंकवाद रोधी अदालत ने अंतरिम जमानत 20 सितंबर तक बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 12, 2022

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान सोमवार को यहां एक आतंकवाद रोधी अदालत में पेश हुए और अदालत ने पुलिस, न्यायपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों को धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज आतंकवाद के मामले में उन्हें मिली अंतरिम जमानत 20 सितंबर तक बढ़ा दी। इमरान कड़ी सुरक्षा के बीच अदालत में पहुंचे और न्यायाधीश राजा जावेद हसन अब्बास ने मामले की सुनवाई की। तीन नोटिस के बावजूद, मामले की जांच के लिए इस्लामाबाद पुलिस द्वारा गठित संयुक्त जांच दल (जेआईटी) के सामने पेश नहीं होने को लेकर खान की ओर से संक्षिप्त दलीलें दिए जाने के बाद अदालत ने सुनवाई को 20 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया।

प्रमुख खबरें

Kishtwar नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता की मौत पर बोले Sunil Sharma, न्याय की लड़ाई जारी रहेगी

Assam में प्रणब डोले पर NSA लगाने के खिलाफ Gaurav Gogoi ने खोला मोर्चा

Satwik Chirag चीन मास्टर्स के फाइनल में पहुंचे, मलेशियाई जोड़ी को तीन गेम में हराया

Ukraine War: शांति वार्ता के लिए Moscow में अमेरिकी दूतों से मिले पुतिन, कीव पर हमले 72 घंटे रोके