कनाडा में एंटी-वैक्सीन प्रोटेस्ट पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर, ओटावा में इमरजेंसी लागू

By अभिनय आकाश | Feb 07, 2022

कनाडा में हजारों ट्रक ड्राइवर्स और आम नागरिकों का काफिला चल रहा है। जिसे फ्रीडम कॉन्वाय का नाम दिया गया है। ये छोटे शहरों से निकलकर राजधानी ओटावा में दाखिल हो चुका है। लोगों ने प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो और कनाडा की संसद को भी घेर लिया और अपनी मांगें पूरी होने तक वहीं बने रहने का दावा भी किया। विरोध प्रदर्शनों के बीच कनाडा की राजधानी ओटावा के मेयर जिम वाटसन ने रविवार को आपातकाल की घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़ें: किसानों के मुद्दे पर बिना मांगे सलाह देने वाले ट्रूडो को कनाडा के 'सिंघू बॉर्डर' वाले प्रदर्शन से अपना आवास छोड़कर भागना पड़ा

अमेरिकी सीमा पार करने के लिए वैक्सीन अनिवार्य कर दी गई है। ट्रक ड्राइवर वैक्सीन की अनिवार्यता का विरोध कर रहे हैं। कनाडा की राजधानी ओटावा में हजारों की सख्या में ट्रक ड्राइवर और प्रदर्शनकारी एकट्ठा हुए। नाराज प्रदर्शनकारियों ने पीएम ट्रूडो के आवास को घेर लिया और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ट्रक ड्राइवर्स ने अपने करीब 70 किलोमीटर लंबे काफिले को फ्रीडम कॉन्वाय का नाम दिया। ट्क वाले कनाडा के झंडे के साथ आजादी की मांग वाले झंडे लहराते दिखे। ट्रक ड्राइवरों के इस आंदोलन को हजारों अन्य प्रदर्शनकारियों का भी साथ मिल रहा है जो कोरोना प्रतिबंधों की वजह से गुस्से में हैं। 

प्रमुख खबरें

India-US Joint Military Exercise | रेगिस्तान से लेकर हिमालय की ऊंचाइयों तक, शुरू हुआ भारत-US का युद्ध अभ्यास 2026, क्यों थर्राएंगे ड्रैगन और पाकिस्तान?

Engineers Day: आधुनिक भारत की नींव रखने वाले Sir M Visvesvaraya का योगदान और इतिहास

US Court ने विदेशी छात्रों और पत्रकारों के Visa नियमों पर लगाई अंतरिम रोक

RRB NTPC UG CBT 2 Admit Card जारी, 17 सितंबर 2026 को होगी परीक्षा