Nightmare Bacteria: एंटीबायोटिक्स पर भारी 'नाइटमेयर बैक्टीरिया', CDC ने जारी किया घातक अलर्ट

By अनन्या मिश्रा | Oct 01, 2025

कोरोना वायरस के बाद से ही दुनियाभर में लगातार एंटीबायोटिक रेजिस्टेंस बैक्टीरिया की चर्चा होती रहती है। हाल ही में अमेरिका में भी इस पर काफी ज्यादा चर्चा हुई थी, लेकिन वहां के हालात भविष्य के लिए मन में डर पैदा कर सकते हैं। यह हम नहीं बल्कि संयुक्त राज्य अमेरिका की संयुक्त राज्य अमेरिका की रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र और राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य एजेंसी की एक रिपोर्ट बता रही है। इस समय अमेरिका में हेल्थ एक्सपर्ट और वैज्ञानिकों के बीच नाईट मेयर बैक्टीरिया ने हड़कंप मचा रखा है। यह एक ऐसा बैक्टीरिया का समूह है, जिसके खिलाफ कोई एंटीबायोटिक्स प्रभावी ढंग से अपना असर नहीं दिखा रहे। यह बैक्टीरिया काफी तेजी से फैलने के साथ ही अपना रूप भी बदल सकता है।

क्या है नाइटमेयर बैक्टीरिया

सीडीसी के मुताबिक इसको नाईट मेयर बैक्टीरिया इसलिए नाम दिया गया है। क्योंकि यह तीन गुना अधिक खतरा पैदा करता है। इस बैक्टीरिया के खिलाफ एंटीबायोटिक्स भी काम नहीं करता है। बल्कि इसमें मृत्यु दर भी अधिक होती है। इसके साथ ही इनमें एस्चेरिचिया कोलाई जैसे अन्य जीवाणुओं के प्रति प्रतिरोधक क्षमता को फैलाने की भी क्षमता पाई जाती है। जिससे ई. कोलाई एंटीबायोटिक ट्रीटमेंट के प्रति भी प्रतिरोधी हो जाता है।

शोधकर्ताओं की मानें, तो इसकी वृद्धि की वजह एनडीएम जीन यानी कि न्यू डेल्ही मेटालो-β-लैक्टामेज वाले दवा प्रतिरोध बैक्टीरिया हैं। कभी एनडीएम जीन वाले बैक्टीरिया को विदेशी माना जाता था और यह सिर्फ कुछ ही मरीजों से जुड़े थे। वह भी अधिकतर अमेरिका के बाहर, लेकिन अब यह अमेरिका के आम लोगों में भी धीरे-धीरे फैल रहा है।

हालांकि अच्छी खबर यह है कि हेल्थ सेवा पेशेवरों, चिकित्सकों, सीडीसी के स्वास्थ्य सेवा प्रमुखों और स्वास्थ्य सेवा विभागों में इसको लेकर काफी ज्यादा सतर्कता है और हर कोई अलर्ट भी है। इसलिए प्रयास किया जा रहा है कि इन बैक्टीरिया को पूरी तरह से पहनने के लिए और इनसे लड़ने के लिए सफल ट्रीटमेंट की खोज की जा सके।

प्रमुख खबरें

भूकंप की मार झेल रहे कोलंबिया ने Donald Trump से मांगी राहत, अतिरिक्त टैरिफ टालने का किया अनुरोध

मैं कभी नहीं करूंगा पान मसाला का विज्ञापन, Shubhankar Mishra के पॉडकास्ट में बोले Sunny Deol

PM Modi के दिमागी नक्सल वाले बयान पर Kiren Rijiju ने दी सफाई, विपक्ष के आरोपों को नकारा

Sharmila Tagore ने बच्चों को सिखाया इस्लाम, किसी खास धार्मिक सोच को बच्चों पर नहीं थोपा