राहुल गांधी के बयान को गलत तरीके से उद्धृत करने के आरोपी को अग्रिम जमानत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 13, 2025

उच्चतम न्यायालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा लोकसभा में दिए गए एक बयान को गलत तरीके से उद्धृत करने के आरोपी एक इंफ्लूएंसर को बुधवार को अग्रिम जमानत दे दी।

न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति अरविंद कुमार की पीठ ने रौशन सिन्हा को जमानत देते हुए कहा कि उसकी गिरफ्तारी अनावश्यक थी और हिरासत में लेकर पूछताछ की कोई जरूरत नहीं है।

सर्वोच्च न्यायालय ने तेलंगाना उच्च न्यायालय के उस आदेश को रद्द कर दिया जिसमें सिन्हा को अग्रिम जमानत देने से इनकार कर दिया गया था। यह मामला एक जुलाई, 2024 को संसद में दिए गए भाषण से उत्पन्न हुआ था, जिसमें गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि जो लोग खुद को हिंदू कहते हैं, वे लगातार हिंसा, घृणा और झूठ फैलाने में लगे रहते हैं। अगले दिन सिन्हा ने ‘एक्स’ पर गांधी की एक तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ कैप्शन लिखा था: जो हिंदू हैं वे हिंसक हैं - राहुल गांधी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

एक और मुस्लिम देश ने बनाया एटम बम, ईरान के पूर्व कमांडर का सनसनीखेज दावा, क्या पाकिस्तान ने फिर लीक किया परमाणु सीक्रेट?

Tarot Card Reading 12 february 2026: 4 राशियों को मिलेगी Good News, इन Zodiac Signs को रहना होगा सावधान

Valentine Day के दिन PM मोदी बढ़ाएंगे चीन के दिल की धड़कन, राफेल-सुखोई लेकर 14 फरवरी को LAC पर भारत क्या करने जा रहा है?

चुनौती देता हूं...14 हजार KM दूर विदेशी संसद में हुई हिंदी में लड़ाई, पूरा भारत हैरान!