मुंबई के पूर्व पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के आवास पर NIA का छापा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 17, 2021

मुंबई। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के पास एक वाहन में विस्फोटक रखा हुए पाए जाने और कारोबारी मनसुख हिरेन की हत्या के मामले की जांच के संबंध में बृहस्पतिवार को सुबह यहां उपनगर अंधेरी में पूर्व ‘मुठभेड़ विशेषज्ञ’ पुलिस अधिकारी प्रदीप शर्मा के आवास पर छापा मारा। एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए की टीम ने सीआरपीएफ कर्मियों के साथ सुबह करीब छह बजे अंधेरी पश्चिम में जे बी नगर में स्थित शर्मा के आवास पर छापा मारा। तलाशी चल रही है। सूत्रों के मुताबिक, एनआईए की टीम मामले के संबंध में शर्मा से पूछताछ भी कर रही है। शर्मा जिस इमारत में रहते हैं वहां तक जाने वाली सड़कों को केंद्रीय सुरक्षा बलों ने घेर लिया है और इलाके में लोगों की आवाजाही पर पाबंदी है। छापे की सूचना मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने भी घटनास्थल पर अपने कर्मियों को तैनात किया है। इससे पहले एनआईए ने जांच के संबंध में दक्षिण मुंबई में अपने कार्यालय में दो दिनों तक शर्मा से पूछताछ की थी।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर