अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पहुंचे इजरायल, क्यो हो रहा है यह दौरा?

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 25, 2021

यरुशलम। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन पश्चिम एशिया के अपने दौरे के शुरुआती चरण के तहत इजराइल पहुंच गये हैं। इस यात्रा का उद्देश्य गाजा संघर्ष विराम को प्रोत्साहित करना है। ब्लिंकन मंगलवार की सुबह इजराइल पहुंचे। वह क्षेत्र का दौरा करने वाले राष्ट्रपति जो बाइडेन के प्रशासन के सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। विशेषज्ञों का अनुमान है कि ब्लिंकन को उन्हीं गतिरोधों का फिर से सामना करना पड़ेगा जिनकी वजह से एक दशक से अधिक समय से शांति प्रक्रिया बाधित हुई है।

इसे भी पढ़ें: जयशंकर की अमेरिका यात्रा: दोनों देशों के बीच संबंधों के महत्वपूर्ण पहलुओं पर बातचीत

इनमें इजराइली नेतृत्व, फलस्तीन का विभाजन और यरुशलम एवं उसके धार्मिक स्थलों के आस पास व्याप्त तनाव जैसे मुद्दे शामिल हैं। 11 दिन तक चले इजराइल-गाजा संघर्ष में 250 से अधिक लोग मारे गये जिनमें अधिकतर फलस्तीनी हैं। इस संघर्ष में तटीय क्षेत्र में चौतरफा तबाही हुई है जिसकी हालत पहले से ही दयनीय है। ब्लिंकन के , गाजा के सैन्य शासन हमास से संपर्क किये बिना वहां पुननिर्माण के काम में सहयोग पर ध्यान केंद्रित किये जाने की संभावना है। हमास को इजराइल और पश्चिमी देश आतंकवादी मानते हैं। संघर्ष विराम शुक्रवार से प्रभाव में आया है। हालांकि इससे अब तक मौजूदा मुद्दों का कोई समाधान नहीं हो पाया है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत