रूस की यात्रा के बाद यूक्रेन पहुंचे संरा महासचिव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 28, 2022

संयुक्त राष्ट्र|  संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत करने के लिए बुधवार को यूक्रेन पहुंचे।

इससे पहले उन्होंने मास्को में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की थी जिन्होंने मारियुपोल में अजोवस्ताल संयंत्र से आम लोगों को निकालने में संयुक्त राष्ट्र को शामिल करने पर सैद्धांतिक मंजूरी दी।

गुतारेस ने ट्वीट किया, “मास्को का दौरा करने के बाद मैं यूक्रेन पहुंचा हूं। हम मानवीय सहायता को विस्तार देने और युद्ध क्षेत्र से लोगों को निकालने के लिए कार्य करना जारी रखेंगे।

जितनी जल्दी यह युद्ध समाप्त होगा, यूक्रेन, रूस और दुनिया के लिए उतना बेहतर होगा।” गुतारेस बृहस्पतिवार को जेलेंस्की और विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा से मुलाकात करेंगे।

प्रमुख खबरें

Kedarnath Yatra 2024 Guide: हेलिकॉप्टर से जाएं या करें Trekking, जानें क्या है Best ऑप्शन

गजब बेइज्जती है! ट्रंप को कुछ समझ ही नहीं रहा ईरान, अब कहा- तुमसे बड़े आए-गए, कहीं खुद का सफाया न हो जाए

White House में बढ़ा दबाव, Midterm Elections से पहले ईरान युद्ध से Trump का Exit Plan तैयार!

क्या President Murmu का हुआ अपमान? Bharat Ratna Ceremony के Protocol पर BJP-TMC में तकरार