अनुपम खेर ने ऑडिशन देने के लिए चुराए थे रुपये, पेरेंट्स ने बुला ली थी पुलिस

By टीम प्रभासाक्षी | Mar 08, 2022

अनुपम खेर बॉलीवुड का वो अभिनेता जिसने अपनी अदाकारी के दम पर करोड़ों दिलों में जगह बनाई है। अनुपम खेर ने अपने एक्टिंग करियर में अभी तक हर तरह के किरदार निभाए हैं। वो कई वर्षों से बॉलीवुड में अपना योगदान दे रहे हैं। बीते कल अनुपम खेर ने 67वां जन्मदिन मनाया। अनुपम खेर ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया है। आज हम आपको अनुपम खेर के कुछ बेहतरीन किस्से बताएंगे। जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा।

घरवालों ने बुला ली थी पुलिस

अनुपम खेर ने उस दिन को याद करते हुए बताया कि जब ऑडिशन देकर वापस लौटे तो उनके माता-पिता ने पुलिस को बुला लिया था की चोरी हो गई है। अनुपम खेर ने पहले तो माना नहीं की उन्होंने चोरी की है। मगर एक हफ्ते बाद जब उनके पिता ने पूछा तो उन्होंने स्वीकार कर लिया था। अनुपम खेर ने बताया था कि यह जानने के बाद उनकी मां ने उन्हें जोर से थप्पड़ मारा था वहीं उनके पिता ने बताया था कि उन्हें छात्रवृत्ति मिल गई है।

प्रमुख खबरें

Ajit Doval से क्या मांग रहे राहुल गांधी? क्यों पीछे पड़ी कांग्रेस, हैरान कर देगी वजह!

UP International Trade Show में बोले Amit Shah: भयमुक्त उत्तर प्रदेश अब बना निवेश का केंद्र

Supreme Court में CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ याचिका, SIR फैसलों पर कार्रवाई की मांग

संशोधित Model BIT को जल्द मिलेगी Cabinet की मंजूरी, मसौदा नोट तैयार