अभिनेता अनुपम श्याम का गुर्दे की बीमारी के कारण निधन, प्रतिज्ञा में निभा रहे थे सज्जन सिंह का रोल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 09, 2021

मुंबई। जाने-माने अभिनेता अनुपम श्याम का सोमवार को निधन हो गया। गुर्दे में संक्रमण के कारण उन्हें पिछले सप्ताह शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था और कई अंगों के काम करना बंद करने के बाद सोमवार को उनका निधन हो गया। अभिनेता के दोस्त यशपाल शर्मा ने यह जानकारी दी। अभिनेता (63) इन दिनों धारावाहिक ‘मन की आवाज :प्रतिज्ञा’ में काम कर रहे थे। वह फिल्म ‘स्लमडॉग मिलियनेयर’ और ‘बैंडिट क्वीन’ में भी नजर आ चुके हैं। श्याम के दोस्त एवं अभिनेता यशपाल शर्मा ने बताया कि वह पिछले चार दिन से उपनगर गोरगांव के ‘लाइफलाइन अस्पताल’ में भर्ती थे।

इसे भी पढ़ें: वेस्टर्न वियर में गजब ढाती हैं सोनाक्षी सिन्हा, देखें उनके कुछ बेहतरीन लुक्स

वह हाल में ‘मन की आवाज :प्रतिज्ञा’ के दूसरे सीजन के लिए शूटिंग कर रहे थे। अनुराग ने पिछले साल ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया था कि श्याम का डायलिसिस किया जा रहा है। अभिनेता के परिवार ने मनोरंजन जगत के उनके दोस्तों से उनके इलाज के लिए मदद करने का अनुरोध भी किया था।

प्रमुख खबरें

Gorakhpur में पत्नी से अवैध संबंध के शक में युवक की हत्या, आरोपी संतोष मिश्रा गिरफ्तार

दिशा सालियान मामले में Sanjay Raut का आरोप, ठाकरे परिवार को फंसाने के लिए दूसरों का इस्तेमाल

DUSU Election में ABVP ने NSUI को 3-0 से हराया, छात्र सुरक्षा और सुविधाओं को प्राथमिकता देने का वादा

Chess Olympiad: D Gukesh और Arjun Erigaisi की जीत से भारत ने Spain को 3-1 से हराया