Ramayana में Ranbir Kapoor के लुक पर Anurag Basu फिदा, कहा- एकदम मेरी कल्पना जैसा

By एकता | Apr 20, 2026

फिल्म रामायण को लेकर दर्शकों में काफी उत्साह है। इसमें रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का टीजर आने के बाद से ही रणबीर कपूर के राम लुक को दर्शकों ने काफी पसंद किया है। अब मशहूर निर्देशक अनुराग बसु ने भी उनके इस लुक पर अपनी राय रखी है।

इसे भी पढ़ें: Vijay-Sangeetha Divorce Case | चेंगलपेट कोर्ट ने जारी किया समन, 15 जून को दोनों को पेश होने का आदेश

एक साहसी फैसला

अनुराग बसु का मानना है कि रणबीर के लिए इस रोल को चुनना एक बड़ा और साहसी फैसला था। अक्सर फिल्म इंडस्ट्री में एक्टर्स को एक ही तरह के किरदारों में बांध दिया जाता है, लेकिन रणबीर ने उससे अलग हटकर यह कठिन चुनौती स्वीकार की। अनुराग ने कहा कि उन्होंने फिल्म की जो झलकियां देखी हैं, उनमें रणबीर का काम कमाल का है और वे इस फिल्म को देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ें: Pati Patni Aur Woh Do Teaser | Ayushmann Khurrana की लाइफ में मची खलबली, सारा-रकुल-वामिका के बीच फंसे 'प्रजापति पांडे'!

फिल्म की रिलीज

आपको बता दें कि रामायण का पहला पार्ट इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगा, जबकि दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर आएगा। रणबीर कपूर और अनुराग बसु का साथ काफी पुराना है। दोनों ने बर्फी जैसी बेहतरीन फिल्म में साथ काम किया है, वहीं जग्गा जासूस में भी उनकी जोड़ी नजर आई थी।

Explore Bollywood News in Hindi only at Prabhasakshi

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद