अनुराग कश्यप के भाई अभिनव ने सलमान खान पर लगाए गंभीर आरोप, निर्देशक ने दिया दो-टूक जवाब

By रेनू तिवारी | Jun 16, 2020

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की सुसाइड के बाद बॉलीवुड में मातम का महौल हैं। इस साल बॉलीवुड ने इरफान खान, ऋषि कपूर , वाजिद खान अब सुशांत सिंह राजपूत सहित कई दिग्गज कलाकारों को खोया हैं। सुशांत सिंह जैसे सुपरस्टार का आत्महत्या करना लोगों को समझ नहीं आ रहा हैं कि इतने टैलेंटिड एक्टर ने आखिर क्यों इतनी कम उम्र में मौत को गले लगाया। तमाम सवाल उठ रहे हैं। शुरूआती जांच में पता चला है कि सुशांत सिंह राजपूत पिछले 6 महीने से डिप्रेशन की दवा खा रहे थे। आखिर वह किस चीज को लेकर तनाव में थे।

इसे भी पढ़ें: वायरल हो रहा है सुशांत सिंह राजपूत का 14 जून को किया गया आखिरी ट्वीट, जिसे बाद में उन्होंने डिलीट कर दिया

अभिनव कश्यप के द्वारा लगाए गये इस गंभीर आरोप के बाद सोशल मीडिया पर अनुराग कश्यप की लोग राय जानना चाहते थे। वह लगातार अनुराग कश्यप को संदेश लिख कर पूछ रहे थे कि आखिर अपने भाई के आरोपों पर आप की क्या राय हैं। लगातार पूछे जाने के बाद अनुराग कश्यप ने भी सोशल मीडिया पर अपने भाई के आरोपो पर अपना बयान जारी किया हैं। अनुराग ने अपनी पोस्ट में कहा कि इसे मेरा अधिकारिक बयान ही समझा जाए।

अनुराग ने ट्वीट करते हुए लिखा, मीडिया के लोग और वो लोग जो मुझसे अभिनव के बारे में पूछना चाहते हैं, आप मेरे इस बयान को मेरा ऑफिशियल बयान मान सकते हैं। आज से दो साल पहले मेरे भाई ने मुझे साफ तौर पर बोल दिया था कि मेरे मामलों से दूर रहा करो तो वो जो भी कहते हैं और जो भी करते हैं, मैं उस मामले में किसी भी तरह की कोई टिप्पणी नहीं कर सकता हूं। धन्यवाद।

प्रमुख खबरें

International Tourism Trends: बजट और वाइब्स के मामले में क्यों छा रहे हैं ये 4 Honeymoon Destinations

Operation Sindoor से अयोध्या तक: कौन है राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा, क्या होगी जिम्मेदारी

Pushkar Singh Dhami को अहमदाबाद की धनगौरी ने डाक से भेजी Rakhi, आपदा में माना था भाई

मुस्लिम NATO की पहली मीटिंग में ऐसा ऐलान, बुरे फंसे नेतन्याहू!