अनुराग का सपा पर तंज, 10 मार्च को अखिलेश कहेंगे EVM बेवफा है!

By अभिनय आकाश | Mar 08, 2022

उत्तर प्रदेश में कौन बाजी मारेगा इसका पता तो 10 मार्च को चुनाव परिणाम आने के बाद ही चलेगा। लेकिन उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों को लेकर लगभग एक दर्जन एग्जिट पोल सामने आए हैं। इनमें से ज्यादातर सूबे में बीजेपी की सरकार बनाते दिख रहे हैं। वहीं सपा को बहुमत से दूर दिखाया जा रहा है। बसपा की स्थिति भी दांवाडोल दिख रही है। लेकिन बीजेपी को छोड़ कोई भी दल एग्जिट पोल के अनुमान को स्वीकार नहीं रही है। एक तरफ जहां प्रियंका गांधी ने इंतजार करने की बात कही है वहीं अखिलेश 300 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने अखिलेश यादव को लेकर तंज कसा है। 

 केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हमीरपुर में पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश यादव को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी नई हवा, नई सपा की बात करते थे लेकिन हमने एक के बाद दूसरे उदाहरण से दिखाया कि वही हवा है, वही सपा है। मैं अब भी कह रहा हूं कि वही हवा है वही सपा है, 10 तारीख को अखिलेश कहेंगे ईवीएम बहुत बेवफा है। 

प्रियंका ने कही इंतजार करने की बात

एग्जिट पोल पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम इंतजार करेंगे और देखेंगे की चुनाव के नतीजे क्या रहते हैं... आज हम महिला दिवस मना रहे हैं। हमारी 159 महिला प्रत्याशी हैं। हमने अपनी तरफ से पूरा प्रयास किया है। बता दें कि इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल के नतीजे ने उत्तर प्रदेश में बीजेपी की जीत की भविष्यवाणी की थी। चुनावों में कहा गया है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली पार्टी 403 सीटों वाली विधानसभा में 288-326 सीटें जीतेगी। 

प्रमुख खबरें

Aviation Sector में Adani-GMR की एंट्री का विरोध, IndiGo प्रमुख बोले- निष्पक्ष Competition के लिए यह खतरनाक

HCL Tech का Odisha में बड़ा दांव, ₹14,257 करोड़ के निवेश से बनेगा भारत का पहला Sovereign AI Data Center

अब तक बनाए गए 10.18 करोड़ से अधिक किसान पहचान पत्र, सरकार ने राज्यसभा में दी जानकारी

Japanese Yen Crash: 1986 के बाद सबसे निचले स्तर पर मुद्रा, Satsuki Katayama ने दिए Currency Market में दखल के संकेत