'पाठशाला के बदले बनी मधुशाला, झाड़ू से दारू पर आ गए', केजरीवाल पर अनुराग ठाकुर का वार

By अंकित सिंह | Jan 11, 2025

दिल्ली में चुनावी दंगल के बीच भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने शराब घोटाले को लेकर आम आदमी पार्टी पर जमकर निशाना साधा है। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि दिल्ली शराब घोटाला 2026 करोड़ का है और राजकोषीय घाटा भी इतना ही हुआ है। उन्होंने दावा किया कि यह कैग रिपोर्ट कह रही है। भाजपा नेता ने कहा कि वर्ष 2025 चल रहा है, लेकिन मैं 2026 की बात करने आया हूं। क्योंकि 2025 वित्तीय वर्ष है, लेकिन शराब घोटाला 2026 करोड़ रुपये का है। जी हां, दिल्ली शराब घोटाले से 2026 करोड़ का राजकोषीय घाटा हुआ है।

आपको बता दें कि नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की एक रिपोर्ट में दिल्ली सरकार की शराब नीति के कार्यान्वयन में कथित अनियमितताओं के कारण सरकारी खजाने को 2,026 करोड़ रुपये के राजस्व नुकसान का पता चला है। लीक हुई कैग रिपोर्ट के हवाले से एक निजी मीडिया समूह ने दावा किया है कि इसमें लाइसेंस जारी करने में महत्वपूर्ण खामियों, नीतिगत विचलन और उल्लंघनों पर प्रकाश डालती है। 

इसे भी पढ़ें: AAP की liquor policy से दिल्ली के सरकारी खजाने को हुआ 2,026 करोड़ रुपये का नुकसान, CAG की रिपोर्ट में होश उड़ाने वाले खुलासे

इसमें यह भी उल्लेख किया गया है कि नीति अपने इच्छित लक्ष्यों को प्राप्त करने में विफल रही और आप नेताओं को कथित तौर पर रिश्वत से लाभ हुआ। रिपोर्ट में यह भी उल्लेख किया गया है कि विशेषज्ञ पैनल की सिफारिशों को तत्कालीन उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के नेतृत्व वाले मंत्रियों के समूह (जीओएम) द्वारा नजरअंदाज कर दिया गया था। नवंबर 2021 में पेश की गई शराब नीति का उद्देश्य राष्ट्रीय राजधानी में शराब खुदरा परिदृश्य को पुनर्जीवित करना और राजस्व को अधिकतम करना था। हालाँकि, भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों के कारण ईडी और सीबीआई द्वारा जांच की गई। 

प्रमुख खबरें

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये

US Midterm Elections में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का डंका, राज्यों की विधानसभाओं में दर्ज की बड़ी जीत

Khammam में मछुआरों को बचाने गई SDRF की नावें पलटीं, 10 कर्मी लापता