अनुराग ठाकुर का दावा, उत्तर प्रदेश में भाजपा के शासनकाल के दौरान हर क्षेत्र में हुआ विकास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 29, 2021

वाराणसी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने मंगलवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेगी। अनुराग ठाकुर ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के शासनकाल के दौरान प्रत्येक क्षेत्र में अप्रत्याशित विकास हुआ है और आम लोगों को विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला है। राज्य की जनता गुंडाराज के खिलाफ की गयी कार्रवाई को लेकर बेहद खुश है। अनुराग ठाकुर ने काशी फिल्म महोत्सव के पहले संस्करण की शुरुआत के अवसर पर यह बात कही। वह इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि पिछली समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के कार्यकाल के दौरान राज्य में बड़े पैमाने पर गुंडाराज और माफियाराज के कारण लोग उत्तर प्रदेश से पलायन कर गए थे और अब वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के काम को देखकर वापस लौट रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल प्रदेश से बीजेपी के लिए खतरे की घंटी! CM को सता रहा सत्ता जाने का डर, अगले एक साल में कमियों पर किया जाएगा फोकस

अनुराग ठाकुर ने आरोप लगाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार गुंडों को संरक्षण प्रदान करने में व्यस्त थी, जिसके कारण राज्य में विकास कार्य बुरी तरह प्रभावित हुए। केंद्रीय मंत्री ने संवाददाताओं से कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाएं अब अंधेरे में अपने घरों से बाहर निकल सकती हैं और आदित्यनाथ सरकार की कार्रवाई के कारण व्यापारियों में विश्वास पैदा हुआ है। भाजपा नेता ने कहा, हम अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में 300 से अधिक सीटें जीतकर सत्ता में वापसी करेंगे, क्योंकि कोविड-19 महामारी के बावजूद राज्य में प्रत्येक क्षेत्र में अप्रत्याशित विकास हुआ है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी