Khelo India 2.0 से खिलाड़ियों का होगा समग्र विकास, हमीरपुर में बोले Anurag Thakur

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 30, 2026

भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने ‘खेलो इंडिया 2.0’ पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह केवल खेल प्रतियोगिताओं को बढ़ावा देने तक सीमित नहीं है, बल्कि खिलाड़ियों के समग्र विकास के लिए एक मजबूत व्यवस्था तैयार करने की दिशा में बड़ा बदलाव है। हमीरपुर से सांसद ठाकुर ने शनिवार शाम भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) में राष्ट्रीय खेल दिवस समारोह में हिस्सा लिया। ठाकुर ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को भी याद करते हुए कहा कि ध्यानचंद की विरासत भारत के लिए जीते गए पदकों और हासिल की गई जीत से कहीं आगे है।

इसे भी पढ़ें: PM Narendra Modi ने कहा, Paris Olympics 2024 की तरह आधे खेलों से दूरी रखकर मेडल नहीं बढ़ेंगे

उन्होंने कहा कि भारत की खेल व्यवस्था में पिछले वर्षों में व्यापक बदलाव आया है और सरकार खेलों को लेकर अधिक संसाधन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने बताया कि युवा मामले और खेल मंत्रालय का बजट 2014-15 में 1,643 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर 2026-27 में 4,479.88 करोड़ रुपये हो गया है। ‘खेलो इंडिया 2.0’ के तहत 2026 से 2031 तक की अवधि के लिए 36,441 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।

प्रमुख खबरें

Sonia Gandhi ने याद की पहली मुलाकात, Rajiv Gandhi की सौम्यता ने छू लिया था दिल

Sonia Gandhi ने X पर किया डेब्यू, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार: AQI खराब से सुधरकर मध्यम श्रेणी में पहुँचा; जानें अपने इलाके का हाल और GRAP-I की पाबंदियां

सऊदी छोड़िए अब तो रेंज में UAE, हूती तो गजब कर रहे हैं, कांप गए अंसारुल्लाह के दोनों दुश्मन