मनसुख मंडाविया से मिले अनुराग ठाकुर, बल्क ड्रग पार्क हिमाचल में लाने व पीजीआई के जल्द शुरुआत का किया अनुरोध

By प्रेस विज्ञप्ति | Jul 05, 2022

केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं युवा कार्यक्रम व खेल मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर ने केंद्रीय रसायन और उर्वरक व स्वास्थ्य मंत्री श्री मनसुख मंडाविया जी से भेंट करके देश में बनने वाले तीन बल्क ड्रग पार्क में एक की हिमाचल में स्थापना को मंज़ूरी देने व ऊना में पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण कार्य पूरा  करने का आग्रह किया।

आगे बोलते हुए श्री अनुराग ठाकुर ने कहा “इसके अतिरिक्त मैंने  माननीय स्वास्थ्य मंत्री से ऊना में बन रहे पीजीआई सैटेलाइट सेंटर के जल्द निर्माण कार्य पूरा का आग्रह किया। मैंने अपने निजी प्रयासों से ऊना के मलाहत में में लगभग 500 करोड़ रुपए की लागत से पीजीआई के सैटेलाइट सेंटर की मंज़ूरी कराई थी जिसका शिलान्यास 2019 में हो चुका है। ऊना में बन रहे इस पीजीआई का लाभ जल्द से जल्द प्रदेशवासियों को मिल सके इस विषय में स्वास्थ्य मंत्री जी से विस्तार में बात हुई जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने इसके काम में तेज़ी लाने व यथाशीघ्र निर्माण का भरोसा दिया है। ऊना के इस पीजीआई सेटेलाइट सेंटर का लाभ पंजाब और हिमाचल दोनों को हो पाएगा। 500 करोड़ से बनने वाले सेंटर में 125 से अधिक चिकित्सक एक हजार के करीब कर्मचारी तैनात होंगे। इससे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के साधन भी उपलब्ध हो पाएंगे”

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका