अनुराग ठाकुर का AAP पर बड़ा हमला, केजरीवाल की पार्टी ने पंजाब में स्थापित किए भ्रष्टाचार के नए आयाम

By अंकित सिंह | Oct 22, 2022

देश में आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति चरम पर है। देश के 2 राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दल अपने-अपने दम लगा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है जबकि गुजरात में अभी चुनाव के डेट आने बाकी हैं। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के चुनाव में आम आदमी पार्टी पूरी ताकत लगा रही है। गुजरात में आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार दौरे करते हैं। इन सब के बीच भाजपा ने उनपर जोरदार हमला किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी ने पंजाब में भ्रष्टाचार के नए आयाम स्थापित किए हैं। इनके दोनों राज्य में स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार में घिरे हैं। 

इसे भी पढ़ें: हिमाचल छोड़ केवल गुजरात पर ही क्यों फोकस कर रहे केजरीवाल? क्या पहाड़ों की चढ़ाई AAP के लिए कठिन है

इससे पहले अपने संसदीय क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि पिछली बार ‘धूमल जी’ के पक्ष में मतदान न करके लोग पछता रहे थे। ठाकुर ने मतदाताओं से भाजपा का समर्थन करने और खुद के फायदे तथा राष्ट्र की मजबूती के लिए पार्टी उम्मीदवारों को वोट देने का आग्रह किया। अनुराग ठाकुर ने सुजानपुर के मतदाताओं से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल की हार का बदला लेने की अपील की थी। आपको बता दें कि अनुराग ठाकुर के पिता धूमल पिछले विधानसभा चुनाव में सुजानपुर सीट पर जीत नहीं दर्ज कर सके थे। 

प्रमुख खबरें

Bollywood महानायक Amitabh Bachchan मना रहे 84वां जन्मदिन, 5 दशक से कायम है सिनेमा पर राज

Delhi में सुरक्षा कड़ी, कॉजपा के प्रदर्शन के ऐलान के बाद 30,000 से अधिक जवान तैनात

रूस की लैब में कर्मी की मौत पर WHO की रिपोर्ट, बीमारी की पुष्टि के लिए अतिरिक्त जांच जरूरी

Donald Trump का कवरेज रोकने वाले टीवी चैनलों पर US Justice Department ने शुरू की जांच