'खाता न बही जो वक्फ कहे वही सही', लोकसभा में बोले अनुराग ठाकुर, देश का दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे

By अंकित सिंह | Apr 02, 2025

लोकसभा में वक्फ (संशोधन) विधेयक पर बोलते हुए भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने विपक्षी दलों पर इस विधेयक का विरोध करने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विभाजन धार्मिक आधार पर हुआ था, इसलिए हम देश का दूसरा विभाजन नहीं होने दे सकते। ठाकुर ने कहा कि भारत ने 1947 में विभाजन देखा है। वह विभाजन एक परिवार और एक पार्टी की वजह से हुआ था। आज हम भूमि जिहाद के नाम पर दूसरा विभाजन नहीं होने देंगे। हम ऐसा नहीं होने देंगे। भारत को वक्फ बोर्ड के डर से मुक्ति चाहिए।

सशक्तिकरण का प्रतिक

भाजपा सांसद ने कहा कि ये बिल नहीं बल्कि उम्मीद (एकीकृत वक्फ प्रबंधन सशक्तिकरण, दक्षता और विकास) है। इस उम्मीद में सशक्तिकरण है, दक्षता है और विकास है। इसे देखते हुए देश के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं। कैथोलिक बिशप कॉन्फ्रेंस ऑफ इंडिया, चर्च ऑफ भारत, केरल काउंसिल ऑफ चर्चेज और केरल कैथोलिक बिशप काउंसिल, ऑल इंडिया सूफी सज्जादानशीन काउंसिल और मुस्लिम राष्ट्रीय मंच जैसे कई संगठनों ने इसका समर्थन किया है। मैं इसके लिए उनका धन्यवाद करता हूँ। 

इसे भी पढ़ें: 'सारी जमीनें हड़प ली, सख्त कानून बने...', वक्फ बिल पर चर्चा के बीच वायरल हुआ लालू यादव का पुराना वीडियो

राहुल पर वार

उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वक्फ में संशोधन किया जाए क्योंकि ये अत्याचार और भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है। अब समय आ गया है कि इसे खत्म किया जाए और इसमें संशोधन किया जाए। भारत को वक्फ के डर से मुक्ति चाहिए क्योंकि कांग्रेस के समय जो वक्फ कानून बना था उसका मतलब था 'खाता न बही, जो वक्फ कहे वही सही'। भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी के इस दावे पर पलटवार किया कि देश को कुछ चुनिंदा लोगों द्वारा नियंत्रित किया जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि क्या वह वक्फ के उन 200 सदस्यों का भी विरोध करेंगे, जिनके पास देशभर में लाखों करोड़ रुपये की जमीन है।

प्रमुख खबरें

UP MLC Election: 9 सीटों के परिणाम घोषित, BJP 6 और सपा ने 3 पर दर्ज की जीत

ब्राजील में हार के बाद Flavio Bolsonaro परिवार समेत Miami पहुंचे

Botad District Court ने ट्रेन पटरी से उतारने की साजिश में दो दोषियों को उम्रकैद दी

Meerut में नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला मतपाल गिरफ्तार, मार्कशीट बरामद