IT क्षेत्र में अमेरिका की सिलीकॉन वैली से आगे है भारत : Anurag Thakur

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 06, 2023

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का कहना है कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) के क्षेत्र में भारत कई मायने में अमेरिका की सिलिकॉन वैली से भी आगे है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि भारत में कोविड टीकाकरण प्रमाणपत्र डिजिटल रूप से उपलब्ध है जबकि बाकी देशों के पास अभी भी यह कागजों पर है। रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक, ठाकुर ने शनिवार रात को ऊना में भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान कहा कि देश आज डिजिटल अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है, जिसमें ‘‘चायवाले से लेकर रेहड़ी वाले’’ तक सभी इंटरनेट की मदद से अपना कारोबार कर रहे हैं।

भाजपा नेता ठाकुर ने दावा किया कि नौ साल पहले जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, तब महंगाई 12 फीसदी थी और ‘‘भ्रष्टाचार’’ का बोलबाला था और आज जब अमेरिका जैसे देश 8.3 प्रतिशत की महंगाई दर से जूझ रहे हैं, तब भारत की महंगाई दर 5.7 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि देश में स्टार्टअप की संख्या करीब 90,000 है। मंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने कोविड महामारी के कठिन समय में देश की जनता को 220 करोड़ कोविड-रोधी टीके निशुल्क लगवाए और 4 लाख करोड़ रुपए खर्च कर 80 करोड़ गरीबों को 28 महीने मुफ्त अनाज दिया है।

प्रमुख खबरें

मुंबई उत्तर लोकसभा चुनाव 2024: भाजपा के पीयूष गोयल का मुकाबला कांग्रेस के भूषण पाटिल से होगा

Baramati का रेलवे स्टेशन अपनी बदहाली पर बहा रहा आँसू, 50 साल से नहीं बदले हालात

सरकार ने प्याज निर्यात पर प्रतिबंध हटाया, न्यूनतम निर्यात मूल्य 550 डॉलर प्रति टन

Nitish Kumar ने फिर बोला लालू पर बड़ा हमला, अपने हटा तो पत्नी को बनाया, 9 गो बच्चा पैदा कर लिया...