‘सनातन धर्म विवाद’ पर अनुराग ठाकुर ने कहा, ‘इंडिया’ के नेता माफी मांगें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2023

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘सनातन धर्म’ के खिलाफ बयान देने के लिए सोमवार को द्रमुक नेता उदयनिधि स्टालिन की आलोचना की और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के नेताओं से सार्वजनिक माफी मांगने को कहा। ‘इंडिया’ गठबंधन को ‘घमंडिया’ करार देते हुए ठाकुर ने उस पर राजनीतिक फायदे के लिए ध्रुवीकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। तमिलनाडु के युवा कल्याण मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने यह दावा करके विवाद खड़ा कर दिया था कि ‘सनातन धर्म’ समानता और सामाजिक न्याय के विरुद्ध है और इसका उन्मूलन करने की जरूरत है। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन के बेटे उदयनिधि ने ‘सनातन धर्म’ की तुलना कोरोना वायरस, मलेरिया और डेंगू से करते हुए कहा कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं करना चाहिए बल्कि इनका विनाश कर देना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘उनकी मंशा और मानसिकता वोटों के लिए लोगों के ध्रुवीकरण की है लेकिन लोग उन्हें उखाड़ फेकेंगे क्योंकि वे उनकी सोच जान गये हैं।’’ इससे पहले, यहां एक सभा को संबोधित करते हुए, ठाकुर ने करतारपुर साहिब गलियारे के उद्घाटन, चार ‘साहिबजादों’ की शहादत की स्मृति में वीर बाल दिवस की घोषणा, 1984 के सिख विरोधी दंगों पर एक विशेष जांच दल की स्थापना के बारे में बात की। उन्होंने गुरु नानक देव की 550वीं और गुरु तेग बहादुर की 400वीं वर्षगांठ मनाने और अफगानिस्तान से गुरु ग्रंथ साहिब की प्रतियां लाने पर भी बात की।

प्रमुख खबरें

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा

जंतर मंतर हमले के मामले में Swatantra Bhardwaj से Delhi Police ने पूछे 100 से अधिक सवाल

Moscow में Putin से मिलने के बाद Kyiv पहुंचे अमेरिकी दूत, शांति वार्ता पर चर्चा