अनुराग ठाकुर का राहुल पर तीखा वार: आरोप की राजनीति कांग्रेस का आभूषण, हताशा का संकेत

By अंकित सिंह | Sep 18, 2025

वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने गुरुवार को विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर उनके हालिया वोट चोरी के आरोपों को लेकर पलटवार किया और कहा कि ये आरोप निराधार हैं और बढ़ती हताशा का संकेत हैं। अपना हमला जारी रखते हुए ठाकुर ने कहा कि एक ऐसा नेता जो चुनाव दर चुनाव हारता जा रहा है और जनता द्वारा बार-बार नकारा जा रहा है, जिसके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगभग 90 चुनाव हार चुकी है। उसकी हताशा और निराशा लगातार बढ़ती जा रही है, और राहुल गांधी ने आरोपों की राजनीति को अपना श्रृंगार बना लिया है। जब उनसे अपने आरोपों की पुष्टि करने के लिए कहा जाता है, तो वे मुँह मोड़ लेते हैं और भाग जाते हैं; जब हलफनामा देने के लिए कहा जाता है, तो वे मुकर जाते हैं। 

इसे भी पढ़ें: अगर राहुल गांधी को वोट नहीं मिलते, तो हम क्या कर सकते हैं? BJP का पलटवार

अनुराग ठाकुर ने कहा कि 2023 में अलंद विधानसभा क्षेत्र से नाम हटाने की असफल कोशिश की गई थी। चुनाव आयोग ने खुद इस संबंध में एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था। चुनाव आयोग पहले ही मोबाइल नंबर और आईपी एड्रेस उपलब्ध करा चुका है। इतना सब होने के बाद, कांग्रेस शासित कर्नाटक की सीआईडी ​​ने अब तक क्या किया है? रिकॉर्ड के अनुसार, अलंद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार ही जीता था। तो क्या कांग्रेस वोट चुराकर जीती? राहुल गांधी ने खुद अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में स्वीकार किया कि वह यहां लोकतंत्र बचाने नहीं आए हैं। अगर इसे बचाना नहीं है, तो क्या उनका लक्ष्य इसे नष्ट करना है? टूलकिट की मदद से वह लगातार हमारी संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाते हैं और उन्हें कमजोर करते हैं। 

प्रमुख खबरें

West Asia संकट के बावजूद Akasa Air की ऊंची उड़ान, 30% कैपेसिटी बढ़ाने का Mega Plan

Infosys की AI से अरबों की कमाई, Nandan Nilekani का बड़ा दावा- Technology नौकरियां नहीं छीनेगी

Vedanta में बड़ी Block Deal से हड़कंप, Share Price 8% लुढ़का, निवेशकों में मची खलबली।

Hockey Thriller: India ने Pakistan को 4-3 से हराया, London में अंतिम पलों तक चला रोमांच।