अनुराग ठाकुर ने साधा दिल्ली सरकार पर निशाना, बोले- फूट चुका है केजरीवाल मॉडल का भांडा

By अंकित सिंह | Aug 22, 2022

दिल्ली की राजनीति वर्तमान में बहुत गर्म दिखाई दे रही है। दिल्ली में आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर जबरदस्त तरीके से हमलावर है। पिछले कई दिनों से केजरीवाल सरकार पर लगातार निशाना साधने वाली भाजपा ने एक बार फिर से हमला किया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने साफ तौर पर कहा है कि केजरीवाल मॉडल का भंडाफोड़ चुका है। न्यूज़ एंजेसी एएनआई के मुताबिक अनुराग ठाकुर ने कहा कि अरविंद केजरीवाल मॉडल का भांडा फूट चुका है। मोहल्ला क्लिनिक से मोहल्ला ठेका यह अरविंद केजरीवाल मॉडल है। मोहल्ला क्लिनिक में दवा नहीं मिली, मोहल्ला ठेका से घर-घर शराब पहुंचाने का काम हुआ। 

इसे भी पढ़ें: सुबह उठकर CBI-ED का शुरू कर देते हैं खेल, केंद्र सरकार पर भड़के अरविंद केजरीवाल

इससे पहले मनीष सिसोदिया को आरोपी बनाए जाने के बाद भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर निशाना साधते हुए शनिवार को आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘‘शराब घोटाले के मुख्य साजिशकर्ता’’ हैं। भाजपा ने कहा कि जबकि उपमुख्यमंत्री सिसोदिया आरोपी नंबर एक हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ‘आप’ पर आरोप लगाया था कि वह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई)के कदम को राजनीति से जोड़कर कथित घोटाले के मुद्दे से लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है, क्योंकि उसका ‘‘असली चेहरा बेनकाब हो गया है।’’ दिल्ली आबकारी नीति को लागू करने में कथित तौर पर भ्रष्टचार के आरोपों की जांच कर रहे केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा सिसोदिया के आवास और अन्य 30 ठिकानों पर इस मामले में छापेमारी के एक दिन बाद भाजपा और ‘आप’ के बीच वाकयुद्ध तेज हो गया है। 

प्रमुख खबरें

Garhwal Commissioner ने जारी किए निर्देश, भारी बारिश के चलते थमी Char Dham Yatra

Election Commission में मतभेद और नियुक्ति प्रक्रिया पर Congress ने उठाए सवाल

Pakistan के Dera Ismail Khan में चेकपॉइंट पर आत्मघाती हमला, 11 की मौत, TTP ने ली जिम्मेदारी

राजनीति नहीं, समाज बने शक्ति केंद्र: प्रो. संजय द्विवेदी