प्रभास की 'आदिपुरुष' में कौन निभाएगा सीता का किरदार? निर्देशक ने इस एक्ट्रेस का लिया नाम

By रेनू तिवारी | Sep 12, 2020

हाल ही में फिल्म तन्हाजी: द अनसंग वॉरियर के निर्देशक ओम राउत ने घोषणा की है कि वह  महाकाव्य रामायण पर आधारित अपनी अगली फिल्म आदिपुरुष के लिए प्रभास के साथ मिलकर काम करेंगे। फिल्म में प्रभास भगवान राम का किरदार निभाएंगे, फिल्म में खतनायक के किरदार के लिए सैफ अली खान को चुना गया है। फिल्म मेकर्स ने आदिपुरुष में सैफ अली खान के रावण बनने की खबर पर मुहर लगा दी है। सैफ अब पूरी तरह से लंकेश की भूमिका निभाने के लिए तैयार है। राम-रावण के के बाद अब बारी आती है सीता की। एक नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, अनुष्का शर्मा से फिल्म मेकर्स की बातचीत चल रही है। कथित तौर पर  माना जा रहा है अनुष्का शर्मा प्रभास के अपोजिट सीता का किरदार निभा सकती है। अनुष्का शर्मा ने पिछले 2 साल से एक्टिंग की दुनिया से लिया हुआ है। इस समय वह प्रेग्नेंट भी है।

इसे भी पढ़ें: मॉडल ने लगाया साजिद खान पर यौन शोषण का का आरोप, साजिद ने कहा था मेरे सामने कपड़े उतारों...

सूत्र ने आगे कहा, "अनुष्का ज्यादातर अपनी डिलीवरी के बाद दो महीने के भीतर शूटिंग शुरू करने के लिए तैयार हो जाएंगी। ओम जनवरी के आसपास शूटिंग शुरू करना चाहते हैं और चूंकि आदिपुरुष रामायण पर आधारित हैं, वे पहले उन हिस्सों को फिल्माएंगे जिनमें उन्हें अनुष्का की जरूरत नहीं होगी। वे प्रभास-सैफ संघर्ष के साथ शेड्यूल को किकस्टार्ट करेंगे। "

हालांकि, सूत्र ने कहा है कि अनुष्का की भागीदारी अभी तक अंतिम नहीं है। भले ही वह सीता का किरदार निभाने वाली ओम राउत की पहली पसंद हों, लेकिन अभिनेत्री को फिल्म की स्क्रिप्ट पर हस्ताक्षर करना बाकी है। हाल ही में प्रभास ने दो और बड़े बजट की फिल्मों की घोषणा की, एक रोमांटिक गाथा राधे श्याम है, जिसमें पूजा हेगड़े है और दीपिका पादुकोण के साथ एक अनटाइटल्ड साइंस-फाई फिल्म थी।  

प्रमुख खबरें

Rob Dieperink Death: फुटबॉल जगत को बड़ा झटका, Jayden Adams के बाद अब स्टार Dutch Referee का अचानक निधन

Kylian Mbappe Fit: स्पेन से भिड़ने को तैयार कप्तान Mbappe, Tchouaméni की वापसी से मजबूत हुई France की दीवार

Renault Duster Adventure Edition भारत में लॉन्च, ₹12.99 लाख में पाएं दमदार SUV

Strait of Hormuz में गहराया संकट, US-Iran सैन्य तनाव के चलते तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा खतरा