दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा? फैंस ने कहा- वामिका का भाई आने वाला है!

By निधि अविनाश | Jun 16, 2022

अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी की खबर शहर में चर्चा का विषय बन चुकी है। बता दें कि अनुष्का, विराट कोहली और वामिका हाल ही में मालदीव में अपनी छुट्टियां मना कर लौटे हैं। अपने कूल वेकेशन की कुछ तस्वीरें अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम में भी पोस्ट की है। इस बीच खबर सामने आ रही है कि विराट और अनुष्का अपने वेकेशन से लौटते ही सीधे अस्पताल गए है। जी हां, आपने सही सुना है। अटकलें लगाई जा रही है कि अनुष्का दूसरी बार मां बनने वाली हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली अस्पताल गए जिसके बाद फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया कि वे छुट्टी के बाद सीधे डॉक्टर के पास चले गए। खैर, यह सच नहीं है। आपको बताते चले की ईटाइम्स की एक रिपोर्ट ने पुष्टि की है कि अनुष्का फिजियोथेरेपिस्ट के पास गई थी। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि अनुष्का एक छोटे से मैटरनिटी ब्रेक और महामारी के बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। अनुष्का शर्मा भारतीय क्रिकेटर और भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान की भूमिका निभाती नजर आएंगी। फिल्म का नाम चकदा एक्सप्रेस है। एक एथलीट की भूमिका निभा रही हैं अनुष्का के मांसपेशियों में दर्द था जिसे दिखाने के लिए वह अस्पताल गई थी और फिजियोथेरेपिस्ट से मिली थी। 

प्रमुख खबरें

Tiger Shroff Firing Incident: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का पंजाब कनेक्शन बेनकाब, 2.5 लाख रुपये में खरीदे गए थे जिगाना पिस्तौल और 20 कारतूस

वाराणसी MLC स्नातक चुनाव: Akhilesh Yadav बोले- जीत का प्रमाणपत्र लेकर ही उठें कार्यकर्ता

Cyclone Arnab Update | चक्रवात अर्नब का तांडव! आंध्र प्रदेश के 13 जिलों में भारी तबाही, सड़कों को नुकसान और फ्लैश फ्लड का अलर्ट

Kerala के खेल आयोजन में खाने को लेकर अफवाह फैलाने वाला शिक्षक Kozhikode में गिरफ्तार