अनुष्का शर्मा का डिजिटल डेब्यू, वेब सीरीज 'पाताल लोक' का खतरनाक प्रोमो रिलीज

By रेनू तिवारी | Apr 24, 2020

कुछ समय से ही लोगों के बीच वेब सीरीज का क्रेज काफी बढ़ गया है। लोगों में देखा जा रहा है कि वह सिनेमाघर जाने कि बजाए अब ज्यादा वक्त वेब स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर बिताने लगे हैं। महीनेभर पर पहले रिलीज हुई फिल्में वेब स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर रिलीज कर दी जाती है। जिसे लॉग घर पर टीवी, लेपटॉप या मोबाइल पर आराम से घर में आनंद लेते हुए देखते हैं। इस दौरान काफी अच्छे-अच्छे कंटेंट वेब स्ट्रीमिंग सर्विसेज पर रिलीज किए जा रहे हैं। इस समय अमेजन प्राइम, नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार की डिमांड काफी बढ़ गई है। वेब सीरीज के बढ़ते क्रेज को देखते हुए बॉलीवुड के बड़े-बड़े निर्देशक और निर्माता भी वेब की दुनिया में डेब्यू करने जा रहे हैं।

इन्हीं को देखते हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा भी वेब की दुनिया में कदम रखने जा रही है। अनुष्का शर्मा का प्रोडक्शन हाउस क्लीन स्लेट अमेजन प्राइम पर एक नई वेब सीरीज लेकर आ रहा है जिसका नाम 'पाताल लोक' हैं। इस वेब सीरीज से अनुष्का शर्मा बतौर निर्माता डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू करने जा रही हैं। 

  

इसे भी पढ़ें: बेहद 2 के हैंडसम हंक शिविन नारंग होंगे बिग बॉस 14 का हिस्सा? घर में जंगल थीम का होगा इस्तेमाल 

इस वेब सीरीज का फिलहाल अमेजन ने पाताल लोक का लोगो और इसके टाइटल का अनाउंसमेंट आज किया गया है। इसका एक प्रोमो वीडियो भी रिलीज हुआ है जो काफा दमदार है। फैंस इसे देखने के बाद इसे जल्द रिलीज करने की अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं। अब देखना होगा कि एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा का बतौर निर्माता ये डेब्यू लोगों को कितना पसंद आता है।

यहां देखें प्रोमो- 

प्रमुख खबरें

CEC ज्ञानेश कुमार के दिल्ली आवास के बाहर Youth Congress का लाठियों के साथ प्रदर्शन

Odisha Flood: 13 जिलों में नदियां उफान पर, 70 हजार से अधिक लोग राहत शिविरों में भेजे गए

उदयपुर में 2 करोड़ की घूस लेते दलाल अरेस्ट, Rajasthan ACB ने SOG के एडिशनल एसपी को भी पकड़ा

BJP सांसद Sambit Patra का Congress पर हमला, संस्थाओं को बदनाम करने का लगाया आरोप