क्रिकेट में विराट कोहली को कड़ी चुनौती दे रही हैं अनुष्का शर्मा, शेयर किया मजेदार वीडियो

By रेनू तिवारी | Jul 02, 2021

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर पति विराट कोहली के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दोनों अपनी उंगलियों पर क्रिकेट बैट को बैलेंस करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं। वीडियो को शेयर करते हुए अनुष्का ने लिखा, विराट.कोहली के साथ टकाटक #बैटबैलेंस चैलेंज करने में मुझे मजा आया! आप भी अब @mxtakatak ऐप पर #BatBalance चैलेंज में हिस्सा लेकर हमें अपना हुनर दिखाएं।

अनुष्का शर्मा वीडियो में कह रही हैं, "ओके ओके। ये रहा। समझ गया। मैं और विराट बैलेंस कर रहे हैं...हम खेलेंगे क्रिकेट।" वहीं वीडियो में विराट ने अनुष्का से कहा, "चलो अब तुम्हारी बारी तुम भी ये करके दिखाओ (अब इसे करने की आपकी बारी है)।" 

वीडियो में अनुष्का शर्मा व्हाइट नॉटेड शर्ट के साथ ब्लू, फ्लेयर्ड रिप्ड डेनिम्स और व्हाइट स्नीकर्स पहने नजर आ रही हैं। विराट कोहली सफेद टी-शर्ट और ग्रे जॉगर्स पहने नजर आ रहे हैं। जहां अनुष्का, विराट कोहली को घर के अंदर चुनौती देने की कोशिश करती हैं, वहीं विराट को बैट बैलेंस करते हुए घर के बाहर देखा जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: फिल्म देली बेली के 10 साल पूरे, किरदार के लिए रणवीर कपूर भी थे दावेदार 

अनुष्का फिलहाल विराट के साथ यूके में हैं। दंपति अपनी बेटी के साथ जून में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल के लिए साउथेम्प्टन गए थे। अनुष्का और विराट ने इस साल जनवरी में अपने पहले बच्चे वामिका का स्वागत किया। 

View this post on Instagram

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma)

प्रमुख खबरें

Delhi Police का सख्त एक्शन: CJP Protest से पहले 500 हिरासत में, राजधानी में CAPF की तैनाती

Dhurandhar The Revenge ने मारी ग्लोबल छलांग! Grammy Awards की दौड़ में शामिल हुआ फिल्म का संगीत, जानें कौन-कौन से गाने हैं रेस में

Ind vs WI: तीसरे T20 मैच में इंदौर के Holkar Stadium पर फिर बन सकते हैं बड़े रन

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है