भूमि पेडनेकर की दुर्गामती पर अनुष्का शेट्टी का आया बयान, जानें फिल्म की टीम के लिए क्या कहा?

By रेनू तिवारी | Dec 11, 2020

भूमि पेडनेकर की फिल्म दुर्गामती 11 दिसंबर 2020 को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गयी है।फिल्म को लेकर दुर्गामती की टीम को काफी उम्मीदें है। ट्रेलर की रिलीज के बाद भूमि पेडनेकर की  तारीफ भी काफी सोशल मीडिया पर हुई। दुर्गामती की रिलीज़ से ठीक पहले, अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं भेजने के लिए भूमि पेडनेकर और टीम को एक नोट भेजा है। दुर्गामती तेलुगु फिल्म भागमती की हिंदी रीमेक है। भागमती में अनुष्का शेट्टी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इसी कारण अनुष्का ने दुर्गामती की टीम को शुभकामना संदेश दिया है। उसने अपने पोस्ट में यह भी उल्लेख किया है कि वह फिल्म देखने के लिए उत्सुक है।

अनुष्का शेट्टी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा की जिसमें एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर , निर्देशक जी अशोक और दुर्गामती टीम के अन्य सदस्यों को शुभकामनाएं दी गईं। अनुष्का ने फिल्म के पोस्टर को साझा करते हुए लिखा, प्यारी भूमि पेडणेकर, जीअशोक फिल्म दुर्गामती की पूरी कास्ट और क्रू सभी को बहुत बहुत शुभकामनाएं।

भागमती के बारे में

भागमती  2018 में रिलीज़ हुआ हॉरर-थ्रिलर फिल्म थी। जिसे  जी अशोक द्वारा निर्देशित किया गया था। फिल्म में अनुष्का शेट्टी, उन्नी मुकुंदन, मुरली शर्मा, और आशा सारथ ने प्रमुख भूमिकाएँ निभाई थी। रिलीज़ होने पर, फिल्म को दर्शकों की सराहना के साथ-साथ आलोचकों की तरफ से भी तारीफे मिली थी। फिल्म में उनके प्रदर्शन के लिए अनुष्का की सराहना की गई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया था। भागमती की रिलीज के बाद ऐसी चर्चा थी कि फिल्म का हिंदी में रीमेक बनाने का फैसला किया गया था। 

प्रमुख खबरें

Bakrid से पहले CM Yogi के UP में सख्त निर्देश: खुले में न नमाज़, न कुर्बानी

IPL 2026 Playoff Schedule: RCB, GT, SRH, RR तैयार, खिताब की जंग शुरू

देश व समाज हित में डीजल व पेट्रोल की बचत के साथ-साथ स्थाई सादगी समय की मांग!

Top 10 Breaking News 25 May 2026 | Assam Assembly Uniform Civil Code Bill | Twisha Sharma Death Case | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें