अनवार-उल-हक काकड़ ने पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2023

पाकिस्तान के कार्यवाहक प्रधानमंत्री नियुक्त किए गए अनवार-उल-हक काकड़ ने सोमवार को शपथ ली। काकड़ ने अपनी नियुक्ति के बाद संसद के उच्च सदन सीनेट की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था, जिसे सोमवार को स्वीकार कर लिया गया। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने राष्ट्रपति भवन ‘ऐवान-ए-सदर’ में आयोजित कार्यक्रम में काकड़ को शपथ दिलाई। वह देश के आठवें अंतरिम प्रधानमंत्री बने हैं। शपथ लेने के बाद, काकड़ मार्गल्ला पहाड़ों की तलहटी में स्थित प्रधानमंत्री के महलनुमा आधिकारिक आवास गए, जहां नए कर्मचारियों से उनका परिचय कराया गया। काकड़ का तात्कालिक कार्य देश का शासन चलाने में सहायता के लिए एक कैबिनेट गठित करना है। सूत्रों के अनुसार, पूर्व राजनयिक जलील अब्बास जिलानी को विदेश मंत्री नियुक्त किया जा सकता है।

सीनेट के अध्यक्ष सादिक संजरानी ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया। एक दिन पहले काकड़ ने सीनेट की सदस्यता और बलूचिस्तान अवामी पार्टी से इस्तीफा दिया था, जिसकी 2018 में उन्होंने स्थापना की थी। ‘जियो न्यूज’ की खबर के अनुसार काकड़ ने अपने पद से इसलिए इस्तीफा दिया, क्योंकि वह निष्पक्ष अंतरिम प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं। काकड़ (52) बलूचिस्तान के पश्तून समुदाय से हैं और बलूचिस्तान अवामी पार्टी (बीएपी) के सदस्य थे। बीएपी को देश के शक्तिशाली सैन्य प्रतिष्ठान का करीबी माना जाता है। काकड़ वर्ष 2018 में सीनेट के लिए चुने गए और काफी सक्रिय राजनेता रहे हैं। उच्च सदन के लिए चुने जाने से पहले उन्होंने बलूचिस्तान प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता के रूप में भी काम किया।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड के युवा को CM की ग्लोबल एम्प्लॉयमेंट स्कीम के तहत जर्मनी में अच्छी सैलरी वाली नर्सिंग नौकरी मिली

Kerala Budget पर VD सतीसन का बड़ा ऐलान, बिना Extra Tax लगाए बनाएंगे भविष्य का केरल

NGOs की Foreign Funding पर मोदी सरकार का बड़ा एक्शन, FCRA नियमों के उल्लंघन पर अब लगेगा भारी जुर्माना

Rishabh Pant की Delhi Capitals में घर वापसी, Axar Patel बोले- यह उसका अपना घर है