भारतीय एयरलाइनों के लिए एयर स्पेस बंद, पानी रोकने की कोशिश को युद्ध की कार्रवाई मानी जाएगी, NSC बैठक के बाद आया पाकिस्तान का बयान

By अभिनय आकाश | Apr 24, 2025

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने पहलगाम हमले के बाद भारत के सख्त रुख के बाद की स्थिति की समीक्षा के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक की अध्यक्षता की। शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने भाग लिया और सभी भारतीय एयरलाइनों के लिए पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र को अवरुद्ध करने और वाघा सीमा को बंद करने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए। पाकिस्तानी मीडिया ने शहबाज सरकार के हवाले से कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान के हिस्से का पानी रोकने या उसकी दिशा बदलने की कोशिश की, तो इसे युद्ध की कार्रवाई माना जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तानी नागरिकों को जारी वीजा रद्द, अटारी-वाघा सीमा मार्ग से लौटने की हुई शुरूआत

पाकिस्तान ने अपने बयान में 2 राष्ट्र सिद्धांत और 1940 के पाकिस्तान प्रस्ताव का जिक्र किया है। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया है कि भारत की कार्रवाइयां दो-राष्ट्र सिद्धांत को मान्य करती हैं और कायदे-आज़म मुहम्मद अली जिन्ना द्वारा व्यक्त की गई आशंकाओं की पुष्टि करती हैं।  

प्रमुख खबरें

LAC पर भारत का चक्रव्यूह! जानिए क्यों सियांग मेगा प्रोजेक्ट से कांप रहा है ड्रैगन

New Zealand पर T20I सीरीज में व्हाइटवॉश का खतरा, Team India करेगी नए प्रयोग

Meerut Police ने मालकिन को नशीला पदार्थ देकर चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को पकड़ा

Cancer Drugs के दाम घटे, Jan Swasthya Abhiyan ने मुनाफे पर सीमा तय करने को कहा