किसी भी नकदी राहत से दूरसंचार कंपनियों की सेहत में काफी सुधार होगा: विश्लेषक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 15, 2021

नयी दिल्ली। दूरसंचार क्षेत्र को तत्काल किसी भी तरह की नकदी प्रवाह राहत से क्षेत्र की वित्तीय सेहत में काफी सुधार होगा और इससे 5जी नीलामी का रास्ता भी साफ होगा। डेलॉयट इंडिया के एक वरिष्ठ विश्लेषक ने बुधवार को यह बात कही। दूरसंचार विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार क्षेत्र के लिए एक पैकेज को मंजूरी दी है। पैकेज का मकसद वोडाफोन आइडिया जैसी कंपनियों को राहत देना है, जिन्हें पिछले सांविधिक बकाया के रूप में हजारों करोड़ का भुगतान करना है। जिन उपायों को मंजूरी दी गई है, उनका सटीक विवरण तुरंत पता नहीं चल सका है।

प्रमुख खबरें

उत्तराखंड में 160 किमी लंबे 51 Ropeway प्रोजेक्ट प्रस्तावित, 9 नवंबर से शुरू होगा काम

पूर्व उपराष्ट्रपति Hamid Ansari के बयान पर CM Yogi Adityanath का पलटवार, सनातन परंपरा के अपमान का लगाया आरोप

K Annamalai ने पेरियार के सुधारों को सराहा, नास्तिकता और ब्राह्मण विरोधी विचारों को नकारा

UDAN Scheme: Purulia में हवाई अड्डा बनाने के लिए Bengal सरकार 28 सितंबर को केंद्र संग करेगी समझौता