शुक्ला जी की जगह किसी भी दलित या ओबीसी को भेजा जा सकता था... शुभांशु शुक्ला को लेकर ये क्या बोल गए कांग्रेस नेता उदित राज

By अंकित सिंह | Jul 15, 2025

ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला और क्रू की आज वापसी पर कांग्रेस नेता उदित राज ने अजीबोगरीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि जब पहले राकेश शर्मा को भेजा गया था, तब एससी, एसटी, ओबीसी के लोग इतने पढ़े-लिखे नहीं थे। इस बार, मुझे लगता है कि दलित को भेजने की बारी थी। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि नासा ने कोई परीक्षा ली और फिर चयन हो गया। शुक्ला जी की जगह किसी भी दलित या ओबीसी को भेजा जा सकता था। 

इसे भी पढ़ें: Shubhanshu Shukla Return | शुभांशु शुक्ला और एक्सिओम-4 के अन्य अंतरिक्षयात्री पृथ्वी पर लौटे रहे हैं...

इसमें कहा गया है कि अंतरिक्ष यान प्रशांत महासागर में उतरने से पहले एक संक्षिप्त ध्वनि विस्फोट के साथ अपने आगमन की घोषणा भी करेगा। अंतरिक्ष यान के पृथ्वी के वायुमंडल में फिर से प्रवेश करते ही भारतीय समयानुसार आज अपराह्न दो बजकर सात मिनट पर प्रशांत महासागर के ऊपर ‘डी-ऑर्बिट बर्न’ होने की उम्मीद है। जब कोई अंतरिक्ष यान पृथ्वी की परिक्रमा कर रहा होता है और उसे वापस धरती पर लाना होता है, तो उसकी गति को कम करना आवश्यक होता है ताकि वह कक्षा से बाहर निकलकर पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर सके। इसी गति को कम करने के लिए अंतरिक्ष यान के थ्रस्टर्स (छोटे इंजन) को एक निश्चित समय और दिशा में दागा जाता है।

प्रमुख खबरें

हिंदी पत्रकारिता के दो सौ वर्षों की यात्रा- ‘भाषा‘ पत्रिका का विशेषांक

Donald Trump का बड़ा बयान- ईरान को नहीं देंगे 300 अरब डॉलर, Peace Deal की खबर Fake News

Mission World Cup: Afghanistan के खिलाफ दूसरे ODI में Team India का बड़ा दांव, Kuldeep-Jaiswal की होगी एंट्री!

Muharram 2026: गल्फ में पहला दिन आज, भारत में चांद दिखने पर ही तय होगी Ashura की तारीख