By एकता | Jun 16, 2026
अरब देशों में नया इस्लामिक साल 1448 एएच शुरू हो चुका है क्योंकि वहां नया चांद दिख गया है। सऊदी अरब, यूएई, ओमान और कतर जैसे देशों में मंगलवार, 16 जून 2026 को मुहर्रम का पहला दिन मनाया जा रहा है।
मुहर्रम के 10वें दिन को 'यौम-ए-आशूरा' कहते हैं। सऊदी और यूएई में यह गुरुवार, 25 जून को मनाया जाएगा। वहीं भारत में कैलेंडर के हिसाब से यह शुक्रवार, 26 जून को पड़ रहा है, लेकिन फाइनल डेट चांद दिखने की अनाउंसमेंट के बाद ही कन्फर्म होगी।
26 जून को केंद्र सरकार के ऑफिस, बैंक और पोस्ट ऑफिस बंद रहेंगे। लेकिन बॉस, यह छुट्टी पूरे इंडिया में एक जैसी नहीं है। अरुणाचल प्रदेश, असम, गोवा, हरियाणा, केरल, मणिपुर, मेघालय, नागालैंड, पुडुचेरी, पंजाब, सिक्किम और उत्तराखंड में मुहर्रम पर सरकारी छुट्टी नहीं होती है।
इस छुट्टी का असर ज्यादातर सरकारी और फाइनेंशियल सेक्टर्स पर ही पड़ेगा। आपकी डेली लाइफ की चीजें नॉर्मल चलती रहेंगी। बैंक और सरकारी दफ्तर, पोस्ट ऑफिस और शेयर मार्केट बंद रहेगा। दुकानें, मॉल्स और रेस्टोरेंट्स, मेट्रो, बसें और ट्रेनें, एयरपोर्ट्स और फ्लाइट्स और ऑनलाइन बैंकिंग और ATMs खुले रहेंगे।
चूंकि मुहर्रम शुक्रवार, 26 जून को है, तो भाई सीधे-सीधे 3 दिन का लॉन्ग वीकेंड (शुक्रवार, शनिवार, रविवार) मिल रहा है। जून के एंड में मॉनसून भी दस्तक दे देता है, तो घूमने का तगड़ा सीन बन सकता है। अगर आप भी श्रीनगर, लेह, बेंगलुरु, जयपुर या गोवा जाने का प्लान कर रहे हैं, तो होटल और टिकट्स अभी से बुक कर लो क्योंकि रश बहुत होने वाला है।