MHA के पत्र पर बंगाल सरकार ने कहा, सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद किया जाएगा कोई फैसला

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 06, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने केंद्रीय गृह मंत्रालय के एक पत्र के जवाब में बुधवार को कहा कि सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिये आवश्यक वस्तुओं के परिवहन पर वह कोई फैसला करेगी। राज्य के गृह सचिव अल्पन बंदोपाध्याय ने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद कोई फैसला करेंगे। कई सारी चीजों पर विचार करने की जरूरत है।’’ 

उल्लेखनीय है कि भारत-बांग्लादेश सीमा के जरिये आवश्यक वस्तुओं के परिवहन की इजाजत नहीं देने को लेकर केंद्र ने आज पश्चिम बंगाल सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि इस तरह के कृत्य के अंतरराष्ट्रीय परिणाम होंगे। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को लिखे पत्र में यह भी कहा है कि राज्य सरकार ने माल के निर्बाध परिवहन के सिलसिले में केंद्र के बार-बार के निर्देशों का अनुपालन नहीं किया है, जो कि आपदा प्रबंधन अधनियम के उल्लंघन के समान है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर