देश के बाहर कोई भी मामला हो, कांग्रेस सरकार के साथ है: भूपेश बघेल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 25, 2019

रायपुर। जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 के अधिकतर प्रावधानों को हटाए जाने की पृष्ठभूमि में पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के बयान पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि देश के बाहर कोई भी मामला हो, कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। बघेल आज दिल्ली रवाना होने से पहले स्वामी विवेकानंद विमानतल में संवाददताओं के सवालों के जवाब दे रहे थे। 

इसे भी पढ़ें: न्यू इंडिया की ताकत पूरी दुनिया को दिखाने में सफल रहे हैं मोदी

मुख्यमंत्री बघेल ने इस बयान के बाद ट्वीट भी किया और पाकिस्तानी प्रधानमंत्री खान पर निशाना साधा। बघेल ने अपने ट्वीट में कहा है कि इमरान खान की क्या हैसियत जो हमारे देश के आंतरिक मामलों में बोले? वह अपना देश संभाले। हम अपने प्रधानमंत्री की नीतियों से सहमत-असहमत होंगे, चर्चा करेंगे, सवाल उठाएंगे, उनसे जवाब मांगेंगे। लेकिन, देश के बाहर प्रधानमंत्री का प्रत्येक कदम, देश का कदम होता है और कांग्रेस पार्टी उसके साथ है।

प्रमुख खबरें

Gurdwara Bangla Sahib में जूते पहनकर घुसने का झूठा Video फैलाने वालों पर Delhi Police दर्ज करेगी केस

JPNIC पर बढ़ाई गई सुरक्षा, Jayaprakash Narayan जयंती पर पहुंच सकते हैं Akhilesh Yadav

भारत को आत्मनिर्भर बनाने और विश्व में शांति फैलाने के लिए समर्पण से काम करें स्वयंसेवक: मोहन भागवत

यूक्रेन नया राष्ट्रपति चुने, युद्ध रोकने में नाकाम रहे Zelenskyy: Donald Trump