भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले किसी भी यूट्यूब चैनल, वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया जाएगा: ठाकुर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 20, 2022

नयी दिल्ली। भारत विरोधी दुष्प्रचार और फर्जी खबरें फैलाने के लिए 20 यूट्यूब चैनल और दो वेबसाइट को अवरुद्ध (ब्लॉक) किए जाने के कुछ दिनों बादसूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को चेतावनी दी कि सरकार देश के खिलाफ ‘‘साजिश रचने’’ वालों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई जारी रखेगी। इस मुद्दे पर सवालों के जवाब में ठाकुर ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘मैंने उनके खिलाफ कार्रवाई का आदेश दिया था। ... मुझे खुशी है कि दुनियाभर के कई बड़े देशों ने इसका संज्ञान लिया। यूट्यूब भी आगे आया और उन्हें ब्लॉक करने के लिए कार्रवाई की।’’

इसे भी पढ़ें: विदेश मंत्री जयशंकर ने फिनलैंड और मेक्सिको के अपने समकक्षों के साथ वार्ता की

मंत्रालय ने दिसंबर में एक बयान में कहा था, ये 20 यूट्यूब चैनल और वेबसाइट पाकिस्तान से संचालित एक समन्वित दुष्प्रचार नेटवर्क से संबंधित हैं तथा भारत से संबंधित विभिन्न संवेदनशील विषयों के बारे में फर्जी खबरें फैला रहे थे। इसने कहा था इन चैनल का इस्तेमाल कश्मीर, भारतीय सेना, भारत में अल्पसंख्यक समुदायों, राम मंदिर, जनरल बिपिन रावत आदि जैसे विषयों पर समन्वित तरीके से विभाजनकारी सामग्री पोस्ट करने के लिए किया जा रहा था।

प्रमुख खबरें

Asian Games Hockey: भारतीय पुरुष टीम ने Indonesia को 13-1 से रौंदा, Dilpreet Singh ने दागे 4 गोल

2019 में Sonam Mhaskar ने शुरू किया था शूटिंग का सफर, अब Asian Games 2026 में भारत के लिए जीता सिल्वर

पत्रकार Ravi Nair की गिरफ्तारी पर Gujarat High Court ने सरकार और Adani Enterprises को भेजा नोटिस

8 साल, कई हार, लेकिन फिर भी नहीं मानी हार... Asian Games 2026 में Vidarsa ने भारत के लिए जीता सिल्वर