महाराष्ट्र में जारी उठापटक के बीच बोले गडकरी, क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है

By अनुराग गुप्ता | Nov 15, 2019

मुंबई। महाराष्ट्र में जारी सियासी उठापटक के बीच केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता नितिन गडकरी का बड़ा बयान सामने आया है। गडकरी ने कहा कि क्रिकेट और राजनीति में कुछ भी हो सकता है। कभी-कभी आपको लगता है कि आप मैच हार रहे हैं लेकिन नतीजे बिल्कुल विपरीत आते हैं।

नितिन गडकरी ने कहा कि अभी मैं दिल्ली से आ रहा हूं मुझे महाराष्ट्र के विषय में ज्यादा जानकारी नहीं है। नितिन गडकरी ने गुरुवार को यह बयान महाराष्ट्र में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दिया था। इस बीच गडकरी से पत्रकार ने पूछा कि अगर प्रदेश में गैर-भाजपाई सरकार बनती है तो मुंबई में जारी परियोजनाओं का क्या होगा ? इस सवाल के जवाब में गडकरी ने कहा कि सरकार बदलती है, लेकिन परियोजनाएं जारी रहती हैं। मुझे इस बात से कोई समस्या नहीं हैय़ सरकार किसी की भी बने हम सकारात्मक नीतियों का समर्थन करेंगे।

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा