Aparna Yadav ने Azam Khan पर साधा निशाना, रिहाई के सवाल पर कहा- ऐसे असुरों की बात नहीं करनी चाहिए

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 24, 2026

उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की जेल से रिहाई से जुड़े सवाल पर उनका नाम लिए बिना उन्हें ‘असुर’ करार दिया। कानपुर देहात में राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजन ज्योति द्वारा आयोजित कथा में शामिल होने पहुंचीं अपर्णा यादव ने पत्रकारों से बातचीत में आजम खान का जिक्र होने पर कहा, ‘‘हमें लगता है कि कथा सुननी चाहिए। ऐसे असुरों-भयंकरों की बात नहीं करनी चाहिये।’’ उन्होंने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का भरोसा जताते हुए कहा कि प्रदेश में कमल खिलेगा और भाजपा फिर सरकार बनाएगी।

सपा पर निशाना साधते हुए अपर्णा ने कहा कि पार्टी हमेशा महिला विरोधी रही है और उसने केवल अपने परिवार की महिलाओं को आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इसके विपरीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नए संसद भवन के उद्घाटन के समय सबसे पहले नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित कराने की पहल की। अपर्णा यादव सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की बहू हैं और उनकी शादी प्रतीक यादव से हुई थी।

प्रमुख खबरें

राधे-राधे अभिवादन पर Lucknow में BJP और SP के बीच पोस्टर वॉर तेज

EU का Russia पर नया शिकंजा: 60 और बैंकों को स्विफ्ट से बाहर करने की तैयारी

उत्तराखंड High Court से कांग्रेस MLA Harish Dhami को राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक

उत्तराखंड में Congress ने बनाए जिला प्रभारी, BJP 26 नवंबर से शुरू करेगी मिशन-2027