भाजपा से टिकट की चाहत रखने वाली बहू अपर्णा को शिवपाल की नसीहत, बोले- सपा में ही रहें और काम करें

By अनुराग गुप्ता | Jan 17, 2022

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के पूर्व अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव के भाजपा में जाने की अटकलों पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) प्रमुख शिवपाल यादव ने उन्हें नसीहत दी। उन्होंने कहा कि अपर्णा को अभी सपा में ही रहना चाहिए और पार्टी के काम करना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए पहले काम करें और फिर टिकट की उम्मीद करें। 

पिछला विधानसभा चुनाव हारने के बाद अर्पणा यादव के कई बार भाजपा में जाने की अटकलें लगाई गईं और उन्होंने इसका खंडन भी किया था लेकिन इस बार उनका जाना लगभग तय माना जा रहा है क्योंकि उनके पिता भाजपा में शामिल हो गए हैं।

अपर्णा यादव जिस सीट से टिकट चाहती हैं भाजपा के लिए वह देना आसान नहीं होगा क्योंकि कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुईं रीता बहुगुणा जोशी अपने बेटे को इस सीट से चुनाव लड़वाना चाहती हैं और उन्होंने पार्टी से अपने बेटे के लिए लखनऊ कैंट का टिकट मांगा है और अगर ऐसा नहीं होता है तो रीता बहुगुणा जोशी के रूप में पार्टी को बड़ा झटका लग सकता है। क्योंकि उनके सपा के साथ संपर्क में होने की अटकलें हैं। 

इसे भी पढ़ें: सीतापुर जेल से रिहा हुए आजम खान के बेटे अब्दुल्ला, बोले- मैं चुनाव लडूंगा भी और जीतूंगा भी 

सपा के चिह्न पर उम्मीदवार उतारेंगे शिवपाल

शिवपाल ने अपने भतीजे अखिलेश के साथ चुनावी गठबंधन कर लिया है। ऐसे में शिवपाल के उम्मीदवार सपा के चुनाव चिह्न पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। इतना ही नहीं सीट शेयरिंग फॉर्मूला भी तय हो चुका है।

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश