Prabhu Deva Birthday: डांस के साथ एक्टिंग और निर्देशन में भी माहिर हैं प्रभु देवा, कहे जाते हैं इंडिया के 'माइकल जैक्सन'

By अनन्या मिश्रा | Apr 03, 2025

भारतीय सिनेमा के डांस के जादूगर कहे जाने वाले प्रभु देवा आज यानी की 03 अप्रैल को अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं। उन्होंने अपनी बहुमुखी प्रतिभा से हर किसी को हैरान कर दिया है। प्रभु देवा को डांस में महारत हासिल है, इसके अलावा वह शानदार अभिनेता और कुशल निर्देशक हैं। उन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड तक अपनी कला से दर्शकों का दिल जीता है। प्रभु देवा के अनोखे डांस मूव्स ने उनको देशभर में मशहूर कर दिया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर प्रभु देवा के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...


जन्म और परिवार

मैसूर में 03 अप्रैल 1973 को प्रभु देवा का जन्म हुआ था। वह एक बेहतरीन डांसर हैं। प्रभु देवा के पिता भी शानदार डांसर थे और वह साउथ इंडस्ट्री में डांस मास्टर के रूप में काम करते थे। प्रभु देवा की डांस प्रतिभा को देखते हुए उनके पिता ने उनको  भरतनाट्यम के साथ वेस्टर्न डांस की भी शिक्षा दिलाई थी।


कई बड़े सितारों संग किया काम

बता दें कि न सिर्फ डांसिंग बल्कि निर्देशन के क्षेत्र में भी प्रभु देवा ने कमाल किया है। प्रभु देवा ने कई सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया। उन्होंने अक्षय कुमार, सलमान खान और अजय देवगन जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। इसके अलावा उनकी फिल्में 'पोकिरी' और 'नुव्वोस्तानान्ते नेनोद्दन्ताना' ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर धमाल मचाया। वहीं एक्टिंग के मामले में भी अपनी अलग पहचान बनाई थी। 'काधलन' और 'मिनसारा कनावु' जैसी साउथ फिल्मों में प्रभु देवा का अदाकारी काफी ज्यादा पसंद की गई। इसके साथ ही उन्होंने बॉलीवुड में 'एबीसीडी' और 'स्ट्रीट डांसर थ्रीडी' जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाया।


पर्सनल लाइफ

वहीं प्रभु देवा की पर्सनल लाइफ भी कम सुर्खियों में नहीं रही। उनकी शादी और डिवोर्स की खबरों ने खूब चर्चा बटोरी। दरअसल, साल 2010 में प्रभु देवा की पत्नी ने पारिवारिक न्यायालय में एक याचिका दायर की थी। जिसमें प्रभु देवा और एक्ट्रेस नयनतारा के लिव-इन रिलेशनशिप से रोकने को अनुरोध किया गया था। इसके अलावा प्रभु देवा की पत्नी ने धमकी दी थी कि अगर प्रभु देवा ने नयनतारा से शादी की तो वह भूख हड़ताल करेंगी। वहीं उन्होंने कई महिला संगठनों ने नयनतारा के खिलाफ तमिल संस्कृति को बदनाम करने के लिए विरोध प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया।


साल 2011 में प्रभुदेवा का उनकी पत्नी से तलाक हो गया तो वहीं साल 2012 में नयनतारा ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने प्रभुदेवा के साथ अपने रिश्ते को समाप्त कर दिया है। हालांकि तमाम मुश्किलों के बाद भी प्रभु देवा ने हार नहीं मानी और लगातार अपने काम कर ध्यान दिया और आगे बढ़ते रहे।

प्रमुख खबरें

Goa Nightclub Fire Tragedy : नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, गोवा के दो नाइट क्लब सील

तीसरे टी20 से पहले बोले तिलक वर्मा, सलामी बल्लेबाजों को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी...

कोई भी महिला कर्मचारी निर्धारित समय से अधिक कार्यालय में न रुके, दिल्ली सरकार ने महिला एवं बाल विकास विभाग को दिया निर्देश

‘TMC की लूट, धोखा..., मेस्सी के कार्यक्रम में हुए बवाल के बाद भाजपा ने ममता बनर्जी पर बोला हमला