Vastu Tips: कार में गजानन के अलावा लगाएं इन भगवान की मूर्ति, कम होगी एक्सीडेंट की संभावना

By अनन्या मिश्रा | Apr 27, 2024

आज के समय में कार खरीदने के दौरान हर कोई इसके फीचर पर अधिक ध्यान देता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र के मुताबिक आप कार में क्या-क्या रख सकते हैं। बता दें कि वास्तु के मुताबिक कार में रखने के लिए कुछ चीजों के बारे में बताया गया है, जोकि शुभ होती है।

इसे भी पढ़ें: Feng Shui Tips: बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन तो अपनाएं फेंगशुई के ये टिप्स, बेहद असरदार हैं ये उपाय

विघ्नहर्ता गणेश

वास्तु के मुताबिक कार में विघ्नहर्ता गणेश की मूर्ति लगानी चाहिए। क्योंकि गणपति सभी के दुखों को हरते हैं और सारी समस्याओं का अंत करते हैं। इसलिए आप अपनी कार में भगवान गणेश की छोटी सी मूर्ति लगा सकते हैं।

पवनपुत्र हनुमान

इसके अलावा गाड़ी में पवनपुत्र हनुमान की मूर्ति लगाना शुभ होता है। बता दें कि गाड़ी में उड़ते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगानी चाहिए। हनुमान जी को वायु का अवतार माना जाता है और गाड़ी भी हमें वायु के वेग से एक स्थान से दूसरे स्थान पर लेकर जाती है। इसलिए हमेशा कार आदि में उड़ते हुए या हवा में झूलते हुए हनुमान जी की मूर्ति लगानी चाहिए।

काला कछुआ

आप अपनी गाड़ी में एक काले रंग का छोटा कछुआ भी रख सकते हैं। बता दें कि वास्तु के हिसाब से काला कछुआ शुभ माना जाता है। साथ ही यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के साथ सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाता है।

डबल साइड वाले गणेश जी

वहीं आप गाड़ी के डैशबोर्ड पर डबल साइड वाले गणेश जी की मूर्ति भी स्थापित कर सकते हैं। क्योंकि गणेश जी की पीठ के दर्शन करना शुभ नहीं माना जाता है।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल ने दिया Punjab Elections जल्दी होने का संकेत, Bhagwant Mann ही होंगे CM चेहरा!

अमेरिका की नाकेबंदी का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, भारत के विरोध के बाद रूबियो ने किया साफ

Ayodhya Ram Mandir Donation Row: मंडलायुक्त की अध्यक्षता में SIT गठित, 15 दिन में सौंपनी होगी रिपोर्ट

JP Nadda ने साधा कांग्रेस सरकार पर साधा निशाना: Himachal में ठप विकास, अधूरे Healthcare Projects