झारखंड: पीटीआर में एक बाघ के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में इसकी मौजूदगी का उल्लेख नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 29, 2023

झारखंड के पलामू बाघ अभयारण्य (पीटीआर) में बाघ की संख्या 2018 में शून्य से बढ़कर एक पर पहुंच गई। शनिवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर जारी केंद्र की नवीनतम बाघ स्थिति रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। राज्य के बाकी हिस्सों में हालांकि बाघ का कोई उल्लेख नहीं है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ-वन्यजीव) शशिकर सामंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘नवीनतम अनुमान रिपोर्ट में, बाघ के स्कैट (मल) के आनुवंशिक विश्लेषण के जरिये पीटीआर में एक बाघ की सूचना दी गई है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्ट में हालांकि राज्य में कहीं भी बाघ की मौजूदगी का जिक्र नहीं किया गया है।’’ उन्होंने कहा कि पीटीआर में बाघ की मौजूदगी झारखंड के लिए अच्छी खबर है, क्योंकि 2018 में यहां कोई बाघ नहीं था।

सामंत ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अगली बाघ आकलन रिपोर्ट में बाघों की संख्या बढ़ेगी।’’ पीटीआर के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘बाघ आकलन कवायद अक्टूबर 2021 से मार्च 2022 में की गई थी। हमने भारतीय वन्यजीव संस्थान को 14 स्कैट नमूने भेजे थे। उन्होंने पुष्टि की थी कि दो स्कैट नमूने बाघों के थे। हमें उम्मीद थी कि ताजा रिपोर्ट में कम से कम दो बाघ होंगे। लेकिन डब्ल्यूआईआई के अधिकारियों का कहना है कि दोनों स्कैट एक ही बाघ के हैं।

प्रमुख खबरें

Texas University को भारतीय मूल के दंपति ने दिया 2 करोड़ Dollar का दान

Pithori Amavasya 2026: संतान सुख और Pitra Dosh मुक्ति के लिए आज जरूर करें Shubh Muhurat में पूजा

Amruta Fadnavis ने Manoj Jarange को भाई बताकर घर पर भोजन के लिए बुलाया

BRICS Summit में UNSC सुधार और बहुध्रुवीय व्यवस्था पर Antonio Guterres देंगे जोर